राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई नेताओं पर दिल्ली में एफआईआर, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

New Delhi, 7 अक्टूबर . दिल्ली Police ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ‘इंडिया’ ब्लॉक के अन्य सांसदों के खिलाफ आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने के मामले में शिकायत मिलने के बाद First Information Report दर्ज की है.

अधिकारियों ने Wednesday को बताया कि दिल्ली Police को विपक्ष के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत मिली. इसी आधार पर Police ने First Information Report दर्ज कर ली है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Tuesday को विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद आकाशवाणी भवन परिसर में जमा हुए थे. वे चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे. विपक्ष का यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में केंद्रित था, जिसमें विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की.

Police की ओर से आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद पहले विपक्ष के नेता सड़क पर बैठ गए और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. बाद में राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को Police बैरिकेड पर चढ़ते हुए देखा गया. Police की ओर से रोके जाने के बावजूद कांग्रेस नेता और अन्य प्रदर्शनकारी स्वागत द्वार से आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गए.

प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को आकाशवाणी भवन और नीति आयोग कार्यालय के पास संसद स्ट्रीट पर रोक दिया गया. बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को परिसर के अंदर एक पेड़ के नीचे बैठे देखा गया.

Police ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन को रातभर जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रदर्शनकारियों को परिसर छोड़ने के लिए कहा गया. Police ने कहा कि इनकार करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा.

बाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान Police ने राहुल गांधी, प्रियंका और ‘इंडिया ब्लॉक’ के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था. हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था.

–

डीसीएच/