राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार विदेशी टूलकिट की तरह काम कर रहा: अजय आलोक

Patna, 18 अक्टूबर . बिहार में Political सरगर्मी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जनगणना 2027, विपक्षी गठबंधन और बिहार की कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर से खुलकर बात की.

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अजय आलोक ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिल्कुल सही कहा है कि राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार विदेशी टूलकिट बना रहा है. विदेशियों का मोहरा बनकर उन्होंने देश को प्रगति नहीं करने दी. इस देश को मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं बनने दिया और परमाणु संपन्न शक्ति नहीं बनने दिया. इस देश को आत्मनिर्भर नहीं बनने दिया.”

उन्होंने कहा, “आज India की स्थिति बदली है. आज रूसी President पुतिन कह रहे हैं कि दुनिया में चार महाशक्तियां हैं, अमेरिका, रूस, चीन और भारत. पहले यह कोई क्यों नहीं कहता था. आज हमारे पास दो-दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, पहले क्यों नहीं होते थे. आज हम अपने पोत खुद बना रहे हैं, पहले क्यों नहीं बनाते थे. आज एलन मस्क हमारे उद्योगपतियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, पहले क्यों नहीं होता था. सिर्फ एक परिवार द्वारा जानबूझकर विदेशी टूलकिट की तरह देश को गुलाम बनाने की साजिश थी.”

ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय आलोक ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि राष्ट्रीय मुद्दे पर ओवैसी अपनी बात बहुत ही बेबाकी से रखते हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वक्त वह जिस तरह से बहुत ही मजबूती के साथ विदेशों में जाकर अपनी बात रखी और Pakistan को एक्सपोज किया, वह काबिलेतारीफ थी. Pakistan में भी जाकर India के बारे में जो कहा था, वो काबिलेतारीफ था. वे विदेशी मंचों पर India की बात बहुत ही मजबूती के साथ रखते हैं, इसमें कोई शक नहीं है.”

जनगणना 2027 के नियमों पर विपक्ष की आलोचना पर उन्होंने कहा, “कांग्रेसियों के पास कोई काम नहीं है, वे बिना पानी की मछलियों की तरह छटपटा रहे हैं. दूर-दूर तक उन्हें सत्ता दिखाई नहीं दे रही है. वे सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठा रहे हैं, उसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं बचा है.”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “विपक्ष के पास कोई गठबंधन नहीं है. लालची की दुनिया में कोई ठग भूखा नहीं मरता है. वे सिर्फ ठग हैं और लालची हैं. वे सिर्फ एक-दूसरे को ठगते रहते हैं और सत्ता के लालच में लगे रहते हैं. ऐसे में उनका कोई गठबंधन नहीं, बल्कि शुरू से ठगबंधन था और आखिरी तक ठगबंधन ही रहेगा.”

उन्होंने पप्पू यादव के बयान पर कहा, “लगता है कि पप्पू यादव मानसिक रूप से असंतुलित हो गए हैं. वे भूल गए हैं कि यह सऊदी अरब नहीं है. यह India है और यह संविधान के हिसाब से चलता है. अराजकता की भाषा राहुल गांधी की है और यही भाषा पप्पू यादव की है.”

–

एससीएच/एबीएम