
कटिहार, 1 सितंबर . कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में First Information Report दर्ज होने के बाद पार्टी सांसद तारिक अनवर ने राज्य Government पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे नेता घबराने वाले नहीं हैं, वे सभी वर्गों की बात कर रहे हैं, First Information Report से नहीं डरेंगे.
कटिहार में से बातचीत में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस तरह के First Information Report से न राहुल गांधी घबराने वाले हैं, न कांग्रेस पार्टी घबराने वाली है. हम संघर्ष करते रहेंगे, लड़ाई लड़ते रहेंगे, जनता की जो भी तकलीफ है, परेशानी है, उसके खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे.
India की जीडीपी ग्रोथ 7.08 प्रतिशत होने पर उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर आंकड़ों से गरीबी मिट जाती है और लोगों का पेट भर जाता तो इससे अच्छी बात क्या होती. देश की मौजूदा स्थिति क्या है, यह सभी लोग महसूस कर रहे हैं. गांव से लेकर शहर-शहर क्या हालत हैं, सभी अच्छे से जानते हैं.
मदरसों को बंद करने को लेकर उन्होंने Government पर तंज कसा और इसे Government का एक सूत्रीय कार्यक्रम बताया. अनवर ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को परेशान किया जा रहा है. सवाल है कि पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है. देश में एक लाख से ज्यादा स्कूल बंद हो गए. Governmentों की ओर से नए स्कूल खोले नहीं जा रहे हैं, जो हैं वह भी बंद हो रहे हैं, क्योंकि वहां पर शिक्षकों की बहाली नहीं होती है. कुछ लोग बच्चों की भलाई के लिए मदरसे संचालित कर रहे हैं तो उन्हें रोकने की कोशिश हो रही है. यह युवाओं को सिर्फ अनपढ़ बनाकर रखना चाहते हैं.
राहुल गांधी के First Information Report मामले में Mumbai से कांग्रेस नेता जीनत शबरीन ने कहा कि हल्द्वानी में हमारे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, जिस तरह से शुद्धिकरण की रस्म निभाई गई, और उस घटना के खिलाफ आवाज उठाने पर हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई, उसके विरोध में हमने प्रदर्शन किया. इसके बाद हमारे कुछ लोगों को घर से उठाया गया. पूरी रात कस्टडी में रखा गया. हम घर तक नहीं जा पाए. क्योंकि, जांच पड़ताल हो रही थी. हम सवाल पूछ रहे थे कि कौन सी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर रहे हैं, हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है. पूरी रात कस्टडी में यातनाएं दी गई. युवाओं के साथ जो बर्ताव किया गया है, इसकी भरपाई भाजपा को करनी होगी.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content