
New Delhi, 26 अक्टूबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Monday अपने आवास से सुबह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए. वे सुल्तानपुर की एक विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे. यह मामला तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है.
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट Monday को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में अपना फैसला सुना सकती है. इसके मद्देनजर फैसले के समय राहुल गांधी के अदालत में मौजूद रहने की संभावना है.
यह मामला 2018 का है, जिसमें Bengaluru में एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद तत्कालीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.
सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी विजय मिश्रा ने राहुल गांधी की टिप्पणी से आहत होने का हवाला देते हुए सुल्तानपुर की अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था. इस मामले में राहुल गांधी को भी एमपी-एमएलए कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को तलब किया था. इसके बाद राहुल गांधी अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिली.
फरवरी 2024 में सुल्तानपुर की विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दी थी. उस समय राहुल गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था. इसके बाद मामले में बयान और अन्य न्यायिक कार्यवाही आगे बढ़ी. साक्ष्य संबंधी कार्यवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अंतिम बहस के लिए मामला तय किया था.
बाद में विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की तुलना कराने की मांग की थी. हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद सेशन कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अदालतों के फैसलों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. फिलहाल, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में Monday को फैसला आने की संभावनाएं हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content