
जम्मू, 25 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने Wednesday को कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता, सहनशक्ति और टीम भावना को विकसित करते हैं. ये गुण राष्ट्र-निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने सैनिक स्कूल नगरोटा में नवनिर्मित ‘मल्टी-यूटिलिटी इंडोर स्पोर्ट्स एरिना’ का उद्घाटन करते हुए यह बात कही.
समारोह में कैडेट्स, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों को संबोधित करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने युवा पीढ़ी पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि India का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.
उन्होंने कहा कि देश अपने युवाओं को भविष्य के सैनिकों, सिविल सेवकों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों, स्वास्थ्य पेशेवरों और राष्ट्र-निर्माताओं के रूप में देखता है. उन्होंने आगे कहा कि युवा चाहे कोई भी करियर चुनें, उनकी स्थायी सफलता उनके चरित्र, अनुशासन, कड़ी मेहनत और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण पर निर्भर करेगी.
उपGovernor ने संबोधन से पहले ‘शौर्य स्मारक’ पर पुष्प चक्र अर्पित किया और सशस्त्र बलों के उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया.
एलजी मनोज सिन्हा ने नवनिर्मित परिसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह इंडोर एरिना युवाओं की आकांक्षाओं में देश के विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि इस सुविधा से साल भर बिना किसी रुकावट के प्रशिक्षण मिल सकेगा. इससे कैडेट मौसम की परवाह किए बिना बैडमिंटन, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस जैसे खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे.
सैनिक स्कूलों की स्थापना के मूल उद्देश्य को याद करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि इन संस्थानों ने अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और सशस्त्र बलों के प्रति सेवा की भावना जगाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने आचरण और उपलब्धियों के जरिए इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाएं.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल सहनशक्ति और टीम वर्क के साथ-साथ विनम्रता भी सिखाते हैं. उन्होंने छात्रों को केवल मेडल जीतने के पीछे भागने के बजाय, लगातार खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया.
अंतरराष्ट्रीय खेलों में India की बढ़ती साख और ‘खेलो इंडिया’ जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए मनोज सिन्हा ने उम्मीद जताई कि वहां मौजूद कई कैडेट एक दिन ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. उपGovernor ने कैडेटों से जीवन में पांच सिद्धांतों बड़े सपने देखना, ईमानदारी से कड़ी मेहनत करना, टीम वर्क और खेल भावना को अपनाना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना, और सैन्य वर्दी को हमेशा सेवा और बलिदान के प्रतीक के रूप में देखना को अपनाने का आह्वान किया.
मनोज सिन्हा ने कैडेट्स से कहा, “दूसरों का कल्याण करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है, और दूसरों को कष्ट पहुंचाने से बड़ा कोई अधर्म नहीं है. एक सच्चे सैनिक के जीवन में यही भावना होनी चाहिए, क्योंकि वर्दी केवल अधिकार और सम्मान का प्रतीक नहीं है; यह सेवा, जिम्मेदारी और बलिदान का प्रतीक है. सैन्य वर्दी का असली अर्थ हमेशा याद रखें यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प है. हमेशा याद रखें कि आपकी सफलता India की सफलता में ही निहित है.”
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content