राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने पत्रकारों को दी बधाई

New Delhi, 16 नवंबर . राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर Union Minister शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई! निष्पक्षता और निःस्वार्थ भाव के साथ लोकतंत्र के सजग प्रहरी की भूमिका निभाने वाले आप सभी साथियों का हार्दिक अभिनंदन. आप सभी राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करते रहें, इसी के साथ ढेरों शुभकामनाएं!”

केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने social media पर पोस्ट किया, “जन-जन की आवाज को पूरी निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ उठाने वाले सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं! स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है. जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाकर, शासन-प्रशासन और समाज के प्रति अपनी जवाबदेही निभाते हुए प्रेस जनचेतना को सुदृढ़ करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लोकतंत्र के सजग प्रहरी और जन-जन की आवाज को सशक्त स्वर देने वाले सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ की हार्दिक बधाई. सत्य के प्रति निष्ठा, समाज के प्रति संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ ‘नए भारत’ को सशक्त बनाने में आपका योगदान अभिनंदनीय है.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने social media पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है. आप अपनी लेखनी और कैमरे के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आप सभी का समर्पण, साहस और निष्ठा लोकतंत्र को सशक्त बनाता है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश की प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता और सामाजिक चेतना के लिए पत्रकारिता के मूल्यों को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए आप सभी राष्ट्र सेवा में सतत योगदान दें, यही मंगल कामना है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर देश के सभी पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बदलते समय के साथ भारतीय पत्रकारिता भी नए आयाम स्थापित कर रही है. प्रिंट से डिजिटल तक, ग्राउंड रिपोर्टिंग से नई तकनीकों तक, हमारे पत्रकार अपनी प्रतिभा, परिश्रम और प्रतिबद्धता से जन-जन की आवाज को नई शक्ति दे रहे हैं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “लोकतंत्र के सजग प्रहरी और चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाले समस्त पत्रकार, छायाकार एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी कर्मयोगियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

–

एसडी/एएस