
New Delhi, 11 नवंबर . हर साल 12 नवंबर को India के ‘बर्डमैन’ यानी डॉ. सालिम अली की जयंती को देश में ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. 1896 में जन्मे सालिम अली वह शख्सियत थे, जिन्होंने India में पक्षी विज्ञान को एक नई पहचान दी और प्रकृति के साथ इंसान के रिश्ते को एक बिल्कुल नया और संवेदनशील नजरिया दिया.
सालिम अली के जीवन का टर्निंग पॉइंट बड़ा ही दिलचस्प है. बचपन में उनके पास एक एयर गन हुआ करती थी. एक दिन खेलते-खेलते उनकी बंदूक से एक गौरैया को गोली लग गई. जब उन्होंने उस मृत पक्षी को उठाया, तो देखा कि उसके गले पर एक अजीब-सा पीला निशान था. इस ‘पीले गले वाली गौरैया’ ने उनके मन में इतने सवाल पैदा कर दिए कि वे अपने चाचा अमीरूद्दीन तैयबजी के साथ उसे लेकर बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) पहुंचे.
वहां के मानद सचिव डब्ल्यू. एस. मिलार्ड ने न सिर्फ उनकी जिज्ञासा शांत की, बल्कि उन्हें पक्षियों के शानदार कलेक्शन से भी रूबरू कराया. यह वही पल था, जिसने एक आम बच्चे की India का सबसे महान पक्षी-विज्ञानी बनने की यात्रा को शुरू किया. उनकी मशहूर आत्मकथा ‘द फॉल ऑफ ए स्पैरो’ इसी घटना पर आधारित है.
डॉ. सालिम अली ने India में पहली बार पक्षियों का व्यवस्थित सर्वेक्षण शुरू किया था. उस दौर में, जब पक्षियों को देखना महज़ एक शौक या शिकार का हिस्सा माना जाता था, सालिम अली ने इसे एक गंभीर विज्ञान में बदल दिया. उनके पास कोई बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी डिग्री नहीं थी, लेकिन उनका जुनून किसी भी डिग्री से बड़ा था. जर्मनी में प्रशिक्षण लेने के बाद, जब वे India लौटे, तो उन्होंने अपनी दूरबीन और नोटबुक के साथ जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों की खाक छाननी शुरू कर दी.
1941 में छपी उनकी किताब ‘द बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स’ ने आम लोगों को पक्षियों की दुनिया से जोड़ा. यह किताब आज भी वाइल्डलाइफ और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए किसी बाइबल से कम नहीं है. इसके अलावा, अमेरिकी वैज्ञानिक एस. डिल्लन रिप्ले के साथ मिलकर लिखी गई उनकी 10 खंडों वाली ‘हैंडबुक ऑफ द बर्ड्स ऑफ इंडिया एंड Pakistan’ पक्षी-विज्ञान के क्षेत्र में एक मास्टरपीस मानी जाती है.
उनका विजन सिर्फ पक्षियों पर रिसर्च करने तक सीमित नहीं था. वे पर्यावरण संरक्षण के लिए राजनेताओं से भी भिड़ जाने का माद्दा रखते थे. उस समय की Prime Minister इंदिरा गांधी के साथ उनका पत्राचार काफी मशहूर है. केरल के समृद्ध ‘साइलेंट वैली नेशनल पार्क’ को एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से बचाने और Rajasthan के भरतपुर स्थित ‘केवलादेव नेशनल पार्क’ (भरतपुर बर्ड सेंचुरी) की स्थापना में उनका सबसे अहम रोल रहा. भरतपुर आज दुनिया भर के प्रवासी पक्षियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह है, जिसका बहुत बड़ा श्रेय सालिम अली की दूरदर्शिता को जाता है.
विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके बेमिसाल योगदान के लिए India Government ने उन्हें 1958 में पद्म भूषण और 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया. उनके नाम पर कोयंबटूर में ‘सालिम अली सेंटर फॉर ऑर्निथोलॉजी एंड नेचुरल हिस्ट्री’ की स्थापना की गई है, जो उनके विजन को आज भी आगे बढ़ा रहा है. डॉ. सालिम अली का निधन 20 जून 1987 को Mumbai में हुआ था.
–
एएस
Skip to content