‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर पटना में ‘फिट इंडिया’ के तहत दौड़ का आयोजन, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और मंत्री रामकृपाल यादव रहे उपस्थित

Patna, 29 अगस्त . राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी Patna में ‘फिट इंडिया’ के तहत दीघा विधानसभा में दौड़ का आयोजन किया गया. सिक्किम के पूर्व Governor गंगा प्रसाद, बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया और रत्नेश कुमार कुशवाहा इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

गंगा प्रसाद ने से बातचीत करते हुए कहा, “बहुत ही उत्तम कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. इसमें युवाओं ने हिस्सा लिया. हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना चाहिए और दूसरों को प्रेरित करना चाहिए. कार्यक्रम का मकसद भी लोगों में जागरूकता फैलाना और युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखते हुए हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है. राज्य और राष्ट्र के विकास के लिए यह जरूरी है.”

विधायक संजीव चौरसिया ने से कहा, “राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया के माध्यम से ‘फिट दीघा, हिट दीघा’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. पूर्व Governor गंगा प्रसाद, राज्य Government में मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक रत्नेश कुशवाहा और संजय गुप्ता सभी कार्यक्रम में शामिल हुए.”

उन्होंने कहा, “मैं सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागितों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि Prime Minister की प्रेरणा से उन्होंने फिट रहने का संकल्प लिया है. Prime Minister का इस उम्र में भी फिट और ऊर्जावान होना निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायी है. लंबे समय तक देश की सेवा के लिए हमें फिट रहना होगा.”

विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दीधा के विधायक संजीव चौरसिया ने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है. खेल दिवस के अवसर पर हम Prime Minister मंत्री के मुहिम फिट इंडिया से हम प्रेरणा लेते हैं और सभी युवाओं से आग्रह करते हैं कि कुछ समय खेल के लिए निकालें. खेलेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे और देश की सेवा कर पाएंगे, साथ ही देश के विकास में योगदान दे पाएंगे.

पीएके