
New Delhi, 31 अक्टूबर . देश के पूर्व उपPrime Minister और पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनको नमन किया है.
सीएम योगी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “आधुनिक India के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष,’ ‘India रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई. सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है. मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है.”
पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, “राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर, India के ‘लौह पुरुष,’ India रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर, मैं उन्हें सादर नमन करता हूं और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. India के पहले उप-Prime Minister और गृह मंत्री, सरदार पटेल साहस, दूरदर्शी राजनीति और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे. उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण प्रयासों से 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण हुआ, जिसने एक संप्रभु, एकजुट और सशक्त गणराज्य की नींव रखी.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और स्वतंत्र India को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले ‘India रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर कोटिशः नमन. राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति आपका अटूट समर्पण, अदम्य साहस और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने लिखा, “मां भारती के महान सपूत, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष ‘India रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड India के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया. उनका जीवन और व्यक्तित्व सदैव हमें देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पर लिखा, “राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के महान शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्वितीय नेतृत्व से उन्होंने विविधताओं से भरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया. उनका जीवन हमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा देता रहेगा.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की ओर से social media पर लिखा गया, “अखंड India के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता के प्रखर प्रहरी ‘लौहपुरुष’ India रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. सरदार साहब ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रनिष्ठा से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त India की नींव रखी. किसानों के अधिकारों, ग्रामीण स्वावलंबन और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए उनका संघर्ष राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media पोस्ट में लिखा, “लौह पुरुष, India रत्न, श्रद्धेय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. आप सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मातृभूमि के लिए समर्पित आपका जीवन राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करता है. देशभक्तों के लिए आप प्रेरणा का अनंतस्रोत बने रहेंगे.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “अखंड India के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले लौह पुरुष, India रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का उनका संकल्प एवं राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “India के बिखरे हुए भूभाग को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड India की नींव सुदृढ़ की. उनकी दृढ़ता ने India को एकता का सूत्र दिया, उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्र की नींव को सशक्त किया और उनका जीवन पीढ़ियों के लिए राष्ट्र समर्पण का मानदंड बन गया. ऐसे राष्ट्रनायक की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन.”
–
एसडी/एएस
Skip to content