
New Delhi, 23 अगस्त . राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है. बता दें कि वर्ष 2023 में ‘चंद्रयान-3’ की ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को India की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया. यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और अदम्य संकल्प का परिणाम है.
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज हम अंतरिक्ष में India की असाधारण यात्रा का सम्मान करते हैं, जिसमें शुरुआती मिशनों से लेकर चंद्रयान और उससे आगे के मिशन शामिल हैं. हमारे वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इनोवेटर्स की प्रतिभा, लगन और साहस को सलाम है. उनकी उपलब्धियां हर युवा भारतीय में जिज्ञासा जगाएं और अगली पीढ़ी को नई सीमाओं को खोजने के लिए प्रेरित करें.”
Union Minister मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “India के समस्त वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. वर्ष 2023 में आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिकों ने अपनी उत्कृष्ट शोध-क्षमता, असाधारण कौशल और अथक परिश्रम से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक ‘चंद्रयान-3’ की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचा था.”
उन्होंने लिखा, “आज ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर हम इसरो के सभी वैज्ञानिकों और उनकी टीम का अभिनंदन करते हैं, जिन्होंने स्वदेशी के सामर्थ्य से India को वैश्विक पटल पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया है.”
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की सभी वैज्ञानिकों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “यह दिवस चंद्रमा से लेकर अंतरिक्ष की अनंत संभावनाओं तक India की साहसिक उड़ान, वैज्ञानिक सामर्थ्य और नवाचार की अद्भुत यात्रा का उत्सव है. Prime Minister Narendra Modi के यशस्वी नेतृत्व में विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता नया भारत, ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को नई गति और वैश्विक पहचान प्रदान कर रहा है.”
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त 2023 को चांद पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाया जाता है. यह एक ऐसा पल था, जिसने India को दुनिया के सबसे आगे अंतरिक्ष में जाने वाले देशों में शामिल कर दिया. आज, हम अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दूर की सोच, हिम्मत और काबिलियत को सलाम करते हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में, India का अंतरिक्ष मिशन नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और नई पीढ़ी को सीमाओं से आगे सपने देखने के लिए प्रेरित किया है. दिल्ली छात्रों के बीच एसटीईएम लर्निंग और वैज्ञानिक जिज्ञासा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.”
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “एक सपना था, चांद तक पहुंचने का. 23 अगस्त 2023 को वह सपना India के इतिहास का गौरव बन गया. चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने दुनिया को India की वैज्ञानिक क्षमता, दृढ़ संकल्प और अंतरिक्ष में बढ़ती शक्ति का परिचय दिया. ‘विक्रम’ की सुरक्षित लैंडिंग से लेकर ‘प्रज्ञान’ की चंद्र सतह पर यात्रा तक, यह मिशन India की वैज्ञानिक यात्रा में एक मील का पत्थर बन गया. हमारे महान राष्ट्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, उस ऐतिहासिक उपलब्धि को नमन करें जिसने India के अंतरिक्ष सपनों को नई उड़ान दी.”
Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने लिखा, “चंद्रमा पर तिरंगे की शान और India के वैज्ञानिक सामर्थ्य की पहचान. वर्ष 2023 में ‘चंद्रयान-3’ की ऐतिहासिक सफलता ने पूरी दुनिया को India की अंतरिक्ष क्षमता का परिचय कराया. यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और अदम्य संकल्प का परिणाम है. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
–
डीसीएच/
Skip to content