
तेल अवीव, 1 अक्टूबर . इजरायल के President इसाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया है. उन्होंने एक बयान जारी कर असाधारण साहस दिखाने के लिए दिल से धन्यवाद दिया है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर हर्जोग ने स्मित समेत उन यात्रियों की भी सराहना की जिन्होंने अदम्य साहस की मिसाल पेश की. हर्जोग ने लिखा, “यिनोन हायोन, ज्विका मैन्स, असाफ़ रेगुआन और डॉ. शोता मोसियाश्विली को ‘नागरिक वीरता के लिए President पदक’ दिया जाएगा.”
उन्होंने आगे लिखा, “उनके साथ और भी लोग थे जिन्होंने हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया और बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की: ताली मैन्स, जिन्होंने कॉकपिट से आवाजें सुनीं और सबका ध्यान खींचा; वे वैकल्पिक पायलट जो कॉकपिट में गए और लैंडिंग तक का काम पूरा किया; और भारतीय पायलट, कैप्टन स्मिथ मच्चर, जिन्होंने अपनी आखिरी ताकत लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला और आतंकवादी को काबू करने में मदद की. उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.”
उन्होंने स्मित के जल्द सेहतमंद होने की कामना की. धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार—आपकी बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उन कामों के लिए दिल से धन्यवाद जिनसे कई जानें बचीं. मैं आपके पूरी तरह ठीक होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं. इजरयास देश आपका बहुत आभारी है.”
इससे पहले इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय मूल के पायलट की तारीफ की थी. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम.” घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके ‘जल्द और पूरी तरह ठीक होने’ की कामना की और उन्हें ‘सच्चा हीरो’ भी बताया.
उन्होंने कहा कि स्मित की बहादुरी के कारण इजरायली नागरिकों और दूसरे देशों के लोगों समेत 174 लोगों की जान बचाई जा सकी.
30 सितंबर को Dubai से तेल अवीव जा रही विमान को हाइजैक करने की कोशिशों के बीच खूंखार कहानी सामने आई. कॉकपिट के भीतर एक पायलट ने अपने साथी पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे वो खून से लथपथ हो गए थे. भारतीय मूल के इस कप्तान ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार वार के बीच कॉकपिट खोलकर यात्रियों को स्थिति से रूबरू कराया, जिसके बाद कुछ और लोगों ने साहस दिखाया और विमान को सऊदी के तबूक एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.
–
केआर/
Skip to content