
New Delhi, 9 अक्टूबर . शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने इंडिया ब्लॉक की ओर से President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने के प्रस्तावित कार्यक्रम को अपना पूर्ण समर्थन दिया है. पार्टी की ओर से संजय राउत और अरविंद सावंत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर गठबंधन के इस कदम के प्रति एकजुटता जताई है.
पत्र में कहा गया है कि पार्टी इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व और राहुल गांधी की अगुवाई में चलाए जा रहे अभियान के साथ मजबूती से खड़ी है. पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और भाजपा Government में जिम्मेदार लोगों पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोपों को उजागर करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़े गठबंधन के प्रयासों का समर्थन किया है.
पत्र के मुताबिक, Maharashtra में आगामी विधान परिषद चुनावों के सिलसिले में पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के कारण पार्टी के नेता Friday रात आठ बजे President भवन में President से मिलने के लिए उपस्थित नहीं हो सकेंगे. इस अनुपस्थिति के लिए खड़गे से क्षमा का अनुरोध किया गया है.
पत्र में खड़गे से आग्रह किया गया है कि वे President को इंडिया ब्लॉक के प्रति पार्टी की पूर्ण एकजुटता और समर्थन से अवगत कराएं. शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में उसकी पार्टी गठबंधन के साथ है.
पत्र में इंडिया ब्लॉक के इस प्रयास को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए गठबंधन के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है.
बता दें कि विपक्ष कई दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग कर रहा है. आरोप है कि एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से अनुचित तरीके से मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. इस वजह से विपक्ष का कई दिनों से प्रदर्शन जारी है. साथ ही आगामी दिनों में भी विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसी बीच, विपक्षी नेताओं का President मुर्मु से मिलने का समय तय हुआ है.
–
डीएससी
Skip to content