
New Delhi, 20 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु ने Friday को President भवन में बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा-चामोवा से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी और सहयोग पर चर्चा हुई.
President द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने से India और बुल्गारिया के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने के नए अवसर पैदा होंगे.
President भवन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने President मुर्मु से मुलाकात की. President ने कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और नई तकनीकों के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने का बड़ा अवसर मिलेगा.
बुल्गारिया की विदेश मंत्री Friday को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर New Delhi पहुंचीं.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा India और बुल्गारिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का अच्छा अवसर है. अपनी यात्रा के दौरान पेट्रोवा-चामोवा Saturday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी. इस बैठक में दोनों देशों के संबंधों और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
पिछले महीने विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और बुल्गारिया के उप विदेश मंत्री क्रिस्टो पोलेंडाकोव ने भारत-बुल्गारिया विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की थी. इस बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया था.
दोनों देशों ने Political संपर्क, व्यापार और निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अंतरिक्ष, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की. बैठक में दोनों पक्षों ने 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ और India के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की वकालत की. उनका मानना है कि इससे आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे तथा दोनों देशों के लिए नए कारोबारी अवसर पैदा होंगे.
इसके अलावा, India और बुल्गारिया ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आपसी हितों से जुड़े मामलों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content