राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

New Delhi, 17 सितंबर . President द्रौपदी मुर्मु ने Prime Minister Narendra Modi को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. President मुर्मु ने कहा कि वे सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं.

President द्रौपदी मुर्मु ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विगत 25 वर्षों में Chief Minister और Prime Minister के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है.”

उन्होंने आगे लिखा, “सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें.”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आइए, देश और दुनिया के साथ मिलकर Prime Minister Narendra Modi को सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और देशवासियों की सेवा में उनके लंबे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दें. आप अपने विचारों और उपलब्धियों से दुनिया भर में लोगों को प्रेरित करते रहते हैं.”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी Prime Minister मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आप हमारे देश को ‘विकसित भारत’ की ओर मजबूती से आगे ले जा रहे हैं. आपने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है. सरकारी खजाने से खर्च होने वाले हर पैसे से जन-कल्याण सुनिश्चित किया है. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप मां भारती की सेवा करते हुए दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है. यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है.”

उन्होंने लिखा, “आपके मार्गदर्शन में India विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें.”

डीसीएच/