
New Delhi, 7 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु ने Saturday को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने युवाओं से भारतीय मूल्यों के मार्गदर्शन में विकसित India के निर्माण के लिए उत्साहपूर्वक योगदान देने की अपील की. साथ ही पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया.
President ने अपने संदेश में कहा, “दीपावली के पावन अवसर पर मैं India और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”
उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. भगवान राम ने अयोध्या में दीपों की सुंदर कतारें देखी थीं. यही दीपावली का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है. यह त्योहार रामराज्य के शुभारंभ का भी प्रतीक है.
President मुर्मु ने कहा कि दीपावली का त्योहार बुरी प्रवृत्तियों पर सद्गुणों की विजय का संदेश देता है. यह दुखों के अंत और सुखमय एवं समृद्ध जीवन की शुरुआत का भी प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लोग शुभारंभ और कल्याण के लिए भगवान गणेश तथा समृद्धि के लिए मां महालक्ष्मी की पूजा करते हैं. सभी के सुख और खुशहाली की कामना के साथ प्रार्थनाएं की जाती हैं.
President ने देश के प्रत्येक नागरिक के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ जीवन जीना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय मूल्यों से प्रेरित देश के देशभक्त युवाओं को विकसित India के निर्माण में उत्साहपूर्वक योगदान देना चाहिए.
इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने भी दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने social media पर ‘हैव ए ग्रेट दिवाली’ शीर्षक से एक वीडियो संदेश जारी किया.
Prime Minister ने कहा कि दीपावली के अवसर पर पूरा देश रोशनी से जगमगा उठता है. प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है.
उन्होंने कहा, “यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, कल्याण और समृद्धि लेकर आए. आप सभी की तरह मैं भी इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाता हूं. हर साल की तरह इस बार भी मैं अपने वीर रक्षा कर्मियों के साथ दीपावली मनाऊंगा.” Prime Minister ने एक बार फिर सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.
–
डीएससी
Skip to content