
कोच्चि, 27 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु Friday को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं. उन्होंने एर्नाकुलम जिले में स्थित आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान से अपने दौरे की शुरुआत की. वहां उन्होंने आदि शंकराचार्य जन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
President द्रौपदी मुर्मु के Friday को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद केरल के Governor ओम प्रकाश माथुर, Chief Minister वीडी सतीसन और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया. अपनी इस यात्रा के दौरान, President धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और रक्षा संस्थानों से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी.
कलाडी से वह त्रिशूर जाएंगी, जहां लुलु इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज’ की स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी. इसके बाद, President गुरुवायुर जाएंगी और प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी.
President मुर्मु के दोपहर तक इस मंदिर नगरी में पहुंचने का कार्यक्रम है. मंदिर के दौरे के दौरान राज्य के देवस्वोम मंत्री के. मुरलीधरन भी President के साथ मौजूद रहेंगे. मंदिर में दर्शन करने के बाद वह कन्नूर जिले के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी जाएंगी, जहां वह रात रुकेंगी.
Saturday को President मुर्मु भारतीय नौसेना अकादमी में ‘ऑटम टर्म 2026’ की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल होंगी. यह परेड सुबह 8 बजे शुरू होगी. इस समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 400 से अधिक अधिकारी प्रशिक्षु हिस्सा लेंगे, जिनमें मित्र देशों के कैडेट भी शामिल हैं.
पासिंग आउट परेड अधिकारी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के पूरा होने और भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में उनकी सेवा की शुरुआत का प्रतीक है.
समारोह के बाद President द्रौपदी मुर्मु पूर्वोत्तर राज्यों की अपनी छह दिवसीय यात्रा के तहत कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिजोरम के लिए रवाना होंगी. इस दौरे के दौरान President नागालैंड भी जाएंगी. यह दौरा 2 दिसंबर को संपन्न होगा.
–
डीसीएच/
Skip to content