राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए प्रवेश बंद

New Delhi, 10 सितंबर . President भवन की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है. President भवन, President भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा. प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही इस Saturday, 12 सितंबर, को President भवन के प्रांगण में होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह (चेंज-ऑफ-गार्ड) भी आयोजित नहीं किया जाएगा.

President द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में ‘अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2026’ का उद्घाटन किया था. इसके साथ ही President भवन परिसर के इस प्रमुख उद्यान को 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम जनता के लिए खोल दिया गया था. बड़ी संख्या में लोग गर्मियों के फूलों की विविधता देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं.

अमृत उद्यान इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है, जबकि आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक होती है. रखरखाव के काम के चलते हर Monday को उद्यान बंद रहता है.

प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विजिटर्स के लिए एंट्री और एग्जिट नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगी. अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन विजिटर्स को पहले से अपना एंट्री स्लॉट ऑनलाइन बुक करना होता है. इसके लिए ‘विजिटडॉटPresidentभवनडॉटगॉवडॉटइन’ पर बुकिंग की जा सकती है. किसी खास दिन के लिए स्लॉट की बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाती है और मौके पर कोई बुकिंग उपलब्ध नहीं होती.

इससे पहले विंटर एनुअल्स एडिशन को 3 फरवरी से 31 मार्च तक जनता के लिए खोला गया था. समर एडिशन में तय रास्ते में बाल वाटिका, प्लुमेरिया गार्डन, बरगद गार्डन, बोनसाई गार्डन, बैबलिंग ब्रुक, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल हैं.

फूलों की कई किस्मों के अलावा विजिटर्स यहां झरनों वाली पानी की धारा ‘बैबलिंग ब्रुक’ और रिफ्लेक्सोलॉजी पथ वाले बरगद के बगीचे का भी लुत्फ उठा सकते हैं. आगंतुकों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें साथ ले जाने की अनुमति है. रास्ते में पीने के पानी, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

एससीएच/एबीएम