राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र दौरा 1 नवंबर को, शिक्षा-संस्कृति और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों में होंगी शामिल

कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु 1 नवंबर को Haryana दिवस के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगी. अपने दौरे पर वह धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी.

President का पहला कार्यक्रम प्राचीन शक्तिपीठ श्री भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना का रहेगा. इसके बाद वह Haryana दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी. इस मौके पर President राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगी.

दौरे के तीसरे चरण में President द्रौपदी मुर्मु गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी और अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. गुरुकुल परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा को लेकर Friday को गुरुकुल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई.

President का यह दौरा धार्मिक आस्था, शिक्षा और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े आयोजनों को एक साथ जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है.

इससे पहले आज President मुर्मु ने चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ की स्थिति को लेकर Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी से टेलीफोन पर बातचीत की थी. President ने राज्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और चक्रवात व बाढ़ से प्रभावित तथा विस्थापित लोगों के हालचाल के बारे में भी पूछा. President ने आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों के कल्याण को लेकर चिंता व्यक्त की.

Chief Minister मोहन चरण माझी ने President के प्रति आभार जताते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चक्रवात अर्नब के बाद Odisha के प्रति President की चिंता और सहयोग के लिए वह कृतज्ञ हैं.

–

एएसएच/