राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 23 सितंबर . राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उपGovernor ने कहा कि उनकी रचनाएं युगों-युगों तक जन-जन को देशभक्ति और कर्तव्यबोध के पथ पर प्रेरित करती रहेंगी.

जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अपनी ओजस्वी लेखनी से जनमानस में राष्ट्रप्रेम, वीरता और स्वाभिमान का संचार करने वाले हिंदी साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर शत्-शत् नमन. उनकी रचनाएं युगों-युगों तक जन-जन को देशभक्ति और कर्तव्यबोध के पथ पर प्रेरित करती रहेंगी.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “हिंदी साहित्य के शलाका पुरुष, ‘पद्म भूषण’, ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपनी निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी से राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत कर जन-जन की चेतना में नई ऊर्जा का संचार किया. उनका ओजपूर्ण कृतित्व India की संस्कृति एवं संस्कारों को सतत प्रगाढ़ और प्रखर करता रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती पर सादर नमन. पराधीन India के संघर्ष से लेकर स्वतंत्र India की आकांक्षाओं तक, दिनकर जी की लेखनी ने राष्ट्र के स्वाभिमान, सामर्थ्य और चेतना को प्रखर स्वर दिया. उनकी रचनाओं में India के इतिहास का तेज भी है और भविष्य का विश्वास भी. उनका कालजयी साहित्य सदैव राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता रहेगा.”

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वीर रस, राष्ट्रचेतना, सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति के विविध आयामों को अपनी रचनाओं में सशक्त स्वर देने वाले दिनकर जी की साहित्य साधना अद्वितीय रही. आपकी प्रखर लेखनी और कालजयी विचार सदैव साहित्यप्रेमियों एवं युवा पीढ़ी को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देते रहेंगे.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी रामधारी सिंह दिनकर को नमन किया. सीएम भजनलाल ने लिखा, “रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचनाएं आज भी हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों के प्रति सजग और समर्पित रहने की प्रेरणा देती हैं. उनका साहित्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रप्रेम, पराक्रम और जनसेवा की राह दिखाता रहेगा.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने रामधारी सिंह दिनकर को नमन करते हुए लिखा, “‘रश्मिरथी’, ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘उर्वशी’ जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से दिनकर जी ने साहित्य में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान, शौर्य और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त स्वर दिया. उनकी रचनाएं आज भी समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए प्रेरित करती हैं.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने पोस्ट किया, “कालजयी कवि, निबंधकार और वीर रस के प्रखर स्वर, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. हिंदी साहित्य को उन्होंने अपनी ओजस्वी और राष्ट्रवादी रचनाओं से समृद्ध किया, उनकी लेखनी आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “राष्ट्रकवि और पद्म भूषण से सम्मानित रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें सादर नमन. वीर रस, राष्ट्रप्रेम और जनचेतना से ओतप्रोत उनकी कालजयी रचनाएं आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती हैं.”

डीसीएच/