
Mumbai , 1 सितंबर . Actor राम यशवर्धन ने पौराणिक किरदारों के जरिए टीवी की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने के बाद राम घर-घर में पहचाने जाने लगे. अब वह अगले प्रोजेक्ट ‘अज्ञातवास’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह महाIndia के मशहूर किरदार दुर्योधन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस बीच उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की.
Actor ने बताया कि वह social media पर अपनी कोई खास इमेज बनाने की कोशिश नहीं करते. इसके अलावा, उन्होंने परिवार, फिटनेस और लिखने के शौक के बारे में भी खुलकर बात की.
राम यशवर्धन ने कहा, ”जब social media पर मौजूदगी की बात आती है तो मैं इसके लिए कोई अलग या सोच-समझकर ब्रांड बनाने की कोशिश नहीं करता. मैं असल जिंदगी में जैसा हूं, social media पर भी वैसा ही हूं. मैं इसे अपना रिज्यूमे नहीं मानता. यह मैं हूं, मेरी जिंदगी है और मैं कितना खुश हूं, वही social media पर नजर आता है.”
राम ने कहा, ”आज के दौर में social media कलाकारों के लिए काफी जरूरी हो गया है. किसी Actor की एक्टिंग के साथ-साथ social media पर मौजूदगी भी लोगों के बीच उसकी पहचान बनाने में मदद करती है. मैं खुद social media पर ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाता. ऐसा नहीं है कि मैं social media पर रहना पसंद नहीं करता, बस इसके लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाता.”
उन्होंने आगे कहा, ”social media से दूर रहने की एक वजह मेरी निजी जिंदगी भी है. मैंने खुद को पूरी तरह फैमिली पर्सन बनाया हुआ है. जब शूटिंग नहीं होती, तो मैं अपना ज्यादातर समय घर पर परिवार के साथ बिताना पसंद करता हूं. परिवार के साथ मस्ती करना, पार्टी करना और आराम से समय बिताना मुझे काफी पसंद है.”
राम यशवर्धन फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर हैं. उन्होंने कहा, ”एक्सरसाइज काफी लंबे समय से मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है. मेरा दिन एक्सरसाइज से शुरू होता है और चाहे मैं कितना भी व्यस्त क्यों न रहूं, जिम जाना नहीं छोड़ता. जब मैं शूटिंग नहीं कर रहा होता, तो मेरे लिए सबसे बड़ा काम जिम होता है.”
राम ने कहा, ”मुझे लिखने का शौक है. जब भी मेरा मन करता है, मैं कुछ न कुछ लिखता रहता हूं. मैं कभी फिल्मी डायलॉग लिखता हूं, तो कभी शायरी. हालांकि, मैं खुद को लेखक नहीं मानता.”
–
पीके/एबीएम
Skip to content