राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है: आनंद दुबे

Mumbai , 28 सितंबर . शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने आतंकवाद, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले, आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले और दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर कथित हमले पर प्रतिक्रिया दी और निष्पक्ष जांच की मांग की.

आनंद दुबे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के गवाह मदन गोपाल के बयान पर कहा, “चढ़ावा चोरी का मामला पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है. cctv फुटेज में भी दिख रहा है और भी बहुत सारे गवाह भी सामने आ रहे हैं. मदन ने जो कहा है, वह सही बात है कि लोग चोरियां करते थे. इसकी पूरी जांच होनी चाहिए, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. यही हमारी मांग है, यही सनातनियों की मांग है, यही समस्त हिंदू समाज की मांग है.”

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने Prime Minister Narendra Modi की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कहा, “आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक बीमारी बन चुका है. India ने तो बहुत सहा है. आजादी के बाद से लगातार Pakistan ने हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां तेज करने की कोशिश की. Prime Minister हों, गृह मंत्री हों, सभी का ध्यान उसी तरफ है कि हम कैसे आतंकवाद को खत्म करें. हमें लगता है कि हमारी सेना तत्पर है, सावधान है और सेना सजग है. जब उन्हें ऑर्डर मिलेगा, वो Pakistan को उसके घर में घुसकर जवाब देगी. Pakistan की कमर भी तोड़ेंगे. जैसे-जैसे समय बीतेगा, आप देखेंगे कि एक दिन हम इस पर जरूर विजय पाएंगे.”

आनंद दुबे ने दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से युवक को थप्पड़ मारने पर कहा, “लोकतंत्र में लोगों की सेवा करना, लोगों का काम करना, यही हम राजनेताओं का काम होता है. जिस प्रकार वीडियो में दिख रहा है कि प्रवेश वर्मा, जो एक मंत्री भी हैं, और सड़क डिपार्टमेंट उन्हीं के पास है, खराब सड़कों के लिए ही सवाल के उनको जवाब देने हैं और उसी चक्कर में वो थप्पड़ मार रहे हैं. बताइए, क्या आम आदमी अपने मंत्री से सवाल नहीं पूछ सकता? आम आदमी, मीडिया से सवाल पूछ सकता है, मंत्री से सवाल पूछ सकता है, किसी से भी सवाल पूछ सकता है, जवाब देना नहीं देना आपके हाथ में है, लेकिन आप हिंसा नहीं कर सकते, आप अराजकता नहीं फैला सकते. बहुत दुर्भाग्य है कि दिल्ली में बीजेपी की इतनी प्रचंड, इतनी बहुमत की Government है फिर भी उनको अभी भी लोगों को थप्पड़ मारने पड़ रहे हैं.”

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले पर आनंद दुबे ने कहा, “परिवार के लोग बच्चे की मौत पर भूख हड़ताल कर सकते हैं लेकिन जब तक Police की रिपोर्ट सामने नहीं आती है, हम सच और झूठ नहीं बता पाएंगे. लोगों की अलग-अलग बातें हैं. मेरा मानना है कि इस पर हम लोगों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए.”

–

एसडी/