
Mumbai , 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश की राजनीति में राम मंदिर आंदोलन, सोनिया गांधी की किताब और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने Samajwadi Party, कांग्रेस और ओवैसी पर निशाना साधा. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई गोलीबारी को लेकर Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे के बयान पर सवाल उठाए. साथ ही सोनिया गांधी की किताब और ओवैसी की Political महत्वाकांक्षाओं पर भी प्रतिक्रिया दी.
Samajwadi Party के सांसद सनातन पांडे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि उनके बयान से मुलायम सिंह यादव के उस पुराने बयान की याद ताजा हो गई, जिसमें उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाने की बात कही थी. क्या अपने ही देश के निर्दोष लोगों पर गोली चलाना कभी जरूरी हो सकता है? उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवक अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण की मांग कर रहे थे. उन्होंने कोठारी बंधुओं के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकता.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब पर टिप्पणी करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक परिवार को समर्पित की है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा का भी उल्लेख किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि यह किताब देश या कांग्रेस पार्टी को समर्पित की जाती, तो ज्यादा लोग इसे पढ़ते और इस पर चर्चा करते.
दुबे ने किताब में बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र किए जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने उस घटना के दौरान भावुक होने की बात कही है, लेकिन 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया का उल्लेख क्यों नहीं किया गया?
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर आनंद दुबे ने कहा कि यदि कोई Chief Minister बनना चाहता है, तो उसे चुनाव में बहुमत हासिल करना होगा. उन्होंने ओवैसी की Political महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की Government बनने जा रही है.
उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही. अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है.
–
एएस
Skip to content