
Mumbai , 23 नवंबर . भाजपा विधायक राम कदम ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी द्वारा एलिफेंटा की गुफाओं में स्थित अर्धनारीश्वर की प्रतिमा की तस्वीर साझा कर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना किए जाने पर राम कदम ने उन पर निशाना साधा. वहीं, सोनिया गांधी की किताब में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के उल्लेख को लेकर उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी सवाल उठाए.
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राम कदम ने से कहा कि अर्धनारीश्वर सनातन हिंदू धर्म और भारतीय दर्शन का अत्यंत गहरा एवं महत्वपूर्ण प्रतीक है. उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी अर्धनारीश्वर के दर्शन और उसके महत्व के बारे में कितना जानते हैं? क्या भारतीय दर्शन के इतने महान और गहरे प्रतीक का इस्तेमाल Political आलोचना और तंज कसने के लिए किया जाना चाहिए?
राम कदम ने कहा कि अर्धनारीश्वर केवल कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं है बल्कि यह भगवान शिव और शक्ति, चेतना और ऊर्जा तथा स्त्री और पुरुष के बीच एकता और समानता का संदेश देता है. उन्होंने राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रतीक को Political विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है.
वहीं, सोनिया गांधी की किताब में सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के कथित उल्लेख को लेकर राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ बालासाहेब ठाकरे वीर सावरकर का अपमान करने वाले कांग्रेस नेताओं का विरोध करते थे, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी की उस किताब को सम्मान देते हैं, जिसमें कथित तौर पर सावरकर का अपमान किया गया है.
राम कदम ने सवाल किया कि सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे अपनी विचारधारा से कितना समझौता करेंगे. उन्होंने कहा कि Maharashtra की जनता ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है और उनके विधायक, सांसद तथा पार्षद भी उनसे दूर हो गए हैं. भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे अब असली शिवसेना की विचारधारा से दूर होकर कांग्रेस की शैली वाली राजनीति कर रहे हैं.
इस बीच, Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ‘योगी की पाती’ श्रृंखला में मां के प्रति भावनाएं व्यक्त करने वाले खुले पत्र पर भी राम कदम ने प्रतिक्रिया दी. योगी आदित्यनाथ ने अपने पत्र में संन्यासी बनने के बाद मां से भिक्षा मांगने से जुड़ी पुरानी याद साझा की थी.
राम कदम ने कहा कि पूरा देश योगी आदित्यनाथ के आध्यात्मिक जुड़ाव, संन्यासी जीवन और त्यागपूर्ण व्यक्तित्व को देख रहा है. उन्होंने कहा कि योगी के जीवन का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू जनसेवा है. Chief Minister के रूप में वे लगातार प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मां को खोने का दर्द वही समझ सकता है, जिसने इस दुख को महसूस किया हो. मां हर व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है और उनके बिना दुनिया अधूरी लगती है. किसी भी बेटे के लिए मां के सामने पद और प्रतिष्ठा का कोई महत्व नहीं होता. योगी आदित्यनाथ ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि संन्यास की दीक्षा लेने के बाद जब वे घर पहुंचे थे, तब उनकी मां की बातों में उन्हें सांसारिक जीवन में लौटने की इच्छा दिखाई दी थी.
Prime Minister Narendra Modi और नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह के बीच अहम बैठक पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि नेपाल के साथ India के संबंध केवल भौगोलिक नहीं हैं. यह अपने आप में एक आध्यात्मिक विरासत है, जो त्रेता युग से चली आ रही है. अयोध्या में भगवान श्रीराम से लेकर नेपाल के जनकपुर की जानकी तक और काशी के भगवान शिव से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ तक, यह एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की विरासत है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हमने अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाने के प्रयास जारी रखा है. दोनों देशों के बीच मौजूद यही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है.
–
पीएम
Skip to content