‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-‘डर था कि कहीं निराश न कर दूं’

Mumbai , 11 नवंबर . निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में Actor रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए अपनी इच्छा पूरी करने से ज्यादा महाकाव्य की सेवा करने का मौका था.

Actor ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ बीटीएस तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें वह भगवान लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “5 नवंबर 2026 की सुबह मैं उठा और मुझे एक ऐसी भावना महसूस हुई, जिसे मैं भूल गया था. मुझे लगा कि मुझे ‘देखा गया’ और उसमें जो प्यार था, वो अनंत था. मुझे लगता है कि एक एक्टर यही चाहता है कि कोई उसके काम को एक मौका दे.”

उन्होंने आगे लिखा, “एक Actor के तौर पर आप ऐसा काम करें कि दर्शक उसे इस तरह से महसूस करें, कि वे आपको आकर बताएं. इससे बड़ा तोहफा और क्या ही हो सकता है. सच कहूं, तो ये सब लिखते हुए मुझे यकीन नहीं हो रहा है लेकिन मन में कृतज्ञता है. लक्ष्मण की खुद के लिए कोई इच्छा नहीं थी, वो श्री राम और मां सीता के एक कदम पीछे खड़े होकर खुश थे, जब भी उनकी जरूरत हो, कर्तव्य पालन के लिए तैयार रहते थे. मुझे ये बहुत ही खूबसूरत और महान लगा.”

उन्होंने किरदार निभाने को लेकर बताया कि लक्ष्मण ने अभी तक जो किया, मैं बस वही सेवा और कर्तव्य की भावना रामायण में लाना चाहता था. उन्होंने लिखा, “मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मैं, जो कुछ भी दे सकता था, मैंने दिया. सच में मैं चाहता था लेकिन आप सबने मुझे इससे कहीं ज्यादा दे दिया.”

रवि दुबे ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “मुकेश भाई, आपके उस कॉल ने सच में मेरी जिंदगी बदल दी, जिसके लिए मैं आपका आभारी हूं. नमित मल्होत्रा सर, नितेश तिवारी सर, आप लोग बहुत ही खास इंसान हैं और मैं आपका कर्जदार हूं कि आपने मुझे दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों के साथ एक सेट पर रखा. एक ऐसा सेट जहां मैं सबसे जूनियर और सबसे कम अनुभवी था, फिर भी जिस दिन से मैं वहां गया, आपने मुझे उतना ही प्यार, सम्मान और अपने काम को करने के लिए उतनी ही जगह दी.”

Actor ने वरिष्ठ कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि शुरुआत में वे काफी डरे हुए थे. उन्होंने कहा, “मैं डरा हुआ था कि कहीं मैंने इन शानदार लोगों को निराश तो नहीं कर दिया, जिन्होंने मुझ पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी के साथ भरोसा किया? कहीं मैंने बहुत कम तो नहीं कर दिया? कहीं मैंने ज्यादा तो नहीं कर दिया? कहीं मैंने लक्ष्मण के साथ, रामायण के साथ अन्याय तो नहीं कर दिया? और फिर आपका प्यार और साथ मिला. काश मैं आपमें से हर एक को बता पाता कि इसने मेरे लिए क्या किया है. इसमें बहुत खुशी है लेकिन इसमें एक बहुत ही कोमल सी राहत भी है. राम कथा की थोड़ी सी भी सेवा करके मेरा दिल भर गया है. मुझे यकीन है कि मेरे पूर्वज, जहां भी हैं, खुशी से झूम रहे होंगे.”

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “सियाराम ने हमें अपने गले लगा लिया है और श्री हनुमान हमें अपने कंधों पर आगे लेकर आज रहे हैं जबकि लक्ष्मण हमारी पूरी ताकत से रक्षा कर रहे हैं. मुझे देखने और इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मुझे नहीं पता कि इस इतने बड़े प्यार का क्या करूं, मैं कृतज्ञता में अपना सिर झुकाता हूं और प्रार्थना करता हूं और वादा करता हूं कि मैं अपनी जिंदगी इस प्यार के लायक बनने में बिताऊंगा.”

–

एनएस/पीएम