रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा, सीएम योगी भी हुए शामिल

Lucknow, 8 अक्टूबर . पूर्व Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर Thursday को Lucknow में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की सशक्त आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब 50 वर्ष पहले बिहार से उठी रामविलास पासवान की आवाज देशभर में सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनी. बिहार की जनता ने उन्हें लगातार समर्थन और सम्मान दिया तथा संसद तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि पासवान ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया.

Chief Minister ने कहा कि उन्हें संसद में रामविलास पासवान के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि Political मतभेदों के बावजूद पासवान भारतीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान रखते थे. साथ ही वे दलितों और वंचितों को समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे.

सीएम योगी ने कहा कि आज भले ही रामविलास पासवान शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष देश की राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में रामविलास पासवान की पत्नी और पुत्र चिराग पासवान भी मौजूद थे. Chief Minister ने Union Minister चिराग पासवान की भी सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता के मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में चिराग पासवान एक Union Minister के रूप में जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”आज बिहार में उनकी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है. इसके लिए मैं बिहार Government का हृदय से धन्यवाद करता हूं. बिहार में स्वर्गीय रामविलास पासवान को जो सम्मान मिला, वैसा ही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी उन्हें दिया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का सरल व्यवहार, उनकी सादगी और सभी वर्गों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बनाती थी. उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.

अपने संबोधन के अंत में Chief Minister ने उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से स्वर्गीय रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया और कहा कि सामाजिक न्याय की उनकी विरासत को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

–

एएमटी/