रामलीला मैदान रैली पर सियासी जंग: भाजपा ने बताया फ्लॉप शो, विपक्ष ने कहा ऐतिहासिक आंदोलन

New Delhi, 2 नवंबर . रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने रैली को भयंकर फ्लॉप बताते हुए कहा कि दीपावली पर व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ. वहीं, विपक्ष ने पलटवार करते हुए 1 नवंबर की रैली को ऐतिहासिक करार दिया.

इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, “बड़ी भयंकर फ्लॉप रैली रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई और वह पूरी तरह विफल रही. उन्होंने 10 लाख लोगों को लाने का दावा किया था लेकिन मुश्किल से 20-25 हजार लोग ही जमा हुए. 28,000 कुर्सियां लगाई गई थीं, उनमें से भी 8-10 हजार कुर्सियां खाली रह गईं.”

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बता दिया कि किसी भी तरह की अफवाह और अराजकता फैलाने के प्रयासों को जनता का समर्थन हासिल नहीं है. पीएम Narendra Modi के नेतृत्व वाली, देश को विकास के मार्ग पर ले जाने वाली Government में जनता का पूरा विश्वास है. जो लोग 2025 तक तीन Lok Sabha और 56 विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, वे अपनी हार की हताशा से उपजी कुंठा के कारण परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि सिर्फ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में हुई रैली के कारण लगभग तीन लाख व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित रहे. उनकी संख्या भले 25,000 रही हो लेकिन तीन लाख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रभावित होने के कारण अरबों रुपये का नुकसान विशेषकर दिल्ली के व्यापारियों को हुआ. India की अर्थव्यवस्था को और हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली के अवसर पर चोट पहुंचाने का कार्य राहुल गांधी और कांग्रेस कर रहे हैं.

कांग्रेस की चुनाव बैलेट पेपर पर आगामी चुनाव की मांग को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ईवीएम की पारदर्शिता पर अपनी टिप्पणी दे चुका है. निर्वाचन आयोग की ईवीएम प्रणाली का दुनिया के कई देशों में समर्थन किया जाता है. अमेरिका जैसे राष्ट्र में भी डोनाल्ड ट्रंप ईवीएम के पक्ष में बात कर चुके हैं. कांग्रेस की स्थिति यह है कि जहां-जहां बैलेट पेपर पर भी चुनाव हो रहे हैं, वहां भी उनका खाता नहीं खुल रहा है. यह कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी को फंडिंग हुई है.

वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के प्रवक्ता अवधेश शुक्ला ने कहा, Sunday की रैली तो आप लोगों ने भी देखी होगी. ऐतिहासिक रैली थी. अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे फ्लॉप बता रही है. सुबह जाकर कोई फोटो ले लेने या वीडियो बना लेने से देश में एक नकारात्मक माहौल फैलाया जा रहा है. पूरे देश के लोग Sunday को दिल्ली में जमा हुए थे. यह अभी तक का सबसे बड़ा और सबसे ऐतिहासिक आंदोलन है.

इंडिया ब्लॉक में फूट को लेकर उन्होंने कहा कि अमित शाह ने क्या कहा था, यह आप लोग जानते ही हैं. आज भाजपा रोना रो रही है कि 1984 के दंगों पर आंदोलन क्यों कर रहे हैं. उन्होंने भी तो Sunday को पदयात्रा निकाली थी और उनकी पदयात्रा में ज्ञानेश कुमार कहां थे? सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए इन्होंने पदयात्रा की और ज्ञानेश कुमार ही गायब थे.

अवधेश शुक्ला ने कहा कि हमें लगता है कि लोकतंत्र की हत्या कौन कर रहा है, देश की जनता भली-भांति जानती है. ये लोग विदेश नहीं भाग सकते. उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी और दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही उनके लिए जगह है. जब भारी मात्रा में सबूत हैं, Supreme Court भी देख चुका है कि वोट चोरी करके Government बनी है, तो फिर हम 2029 तक इंतजार क्यों करें? अप्रैल में Government गिरने वाली है.

उन्होंने कहा कि अब पूरे इंडिया एलायंस का भरोसा चुनाव आयोग से खत्म हो चुका है. सिर्फ शशि थरूर ही नहीं, पूरा देश उनका इस्तीफा मांग रहा है. चुनाव आयोग जब तक निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. चुनाव आयोग की नियुक्तियों में ही निष्पक्षता नहीं है.

इंडिया ब्लॉक की रैली को नाटक बताने वाले जेपी नड्डा के बयान पर तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि उन्हें आकर रैली देखनी चाहिए थी. India के लोगों ने उसमें बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया. जनता आगे आई और इसलिए जे.पी. नड्डा जी अपना आपा खो बैठे. वे इस तरह की बातें कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी में शामिल हैं और अब India के लोगों को यकीन हो गया है कि उन्हें जाना होगा. यह रैली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी में शामिल लोगों के लिए एक संदेश है. उन्हें भी इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ेगा.

मणिकम टैगोर ने कहा कि ये झूठे संगठन भाजपा के लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं. हम सभी को पता है कि ये झूठ फैलाया जा रहा है. पूरे India से और तमिलनाडु से भी लोग दिल्ली में जुटे थे. एक और बात, कल कारोबार में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी हुई. पूरे India से दस लाख से ज्यादा लोग दिल्ली आए. नए अवसर सामने आए हैं और बिक्री बढ़ी है. ऐसे फर्जी व्यापारिक संगठन ही इस तरह की फर्जी खबरें फैलाते हैं.

–

पीएम