रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, राजनाथ और शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 1 अक्टूबर . India के पूर्व President रामनाथ कोविंद के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं. केंद्र Government के वरिष्ठ मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विभिन्न राज्यों के नेताओं ने social media के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व President को बधाई देते हुए लिखा, “India के पूर्व President रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. समाज और राष्ट्र की सेवा में उनका लंबा योगदान रहा है. विभिन्न विषयों पर उनका अध्ययन और उनके विचार सभी को प्रभावित करते हैं. सार्वजनिक जीवन में उनका अनुभव और उनकी सादगी विशेष रूप से सराहनीय है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें तथा वे इसी प्रकार देश और समाज की सेवा करते रहें.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व President को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “पूर्व President आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सामान्य परिवार से आकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की आपकी यात्रा और वंचितों के कल्याण व संवैधानिक दायित्वों के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है. ईश्वर से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “India के पूर्व President रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सार्वजनिक जीवन में आपके योगदान तथा जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े ने लिखा, “देश के पूर्व President रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. राष्ट्र के विकास, संविधान में निहित मूल्यों और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आपके लंबे सार्वजनिक जीवन का प्रतिबिंब है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है.”

Rajasthan की उपChief Minister दीया कुमारी ने भी उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, “India के पूर्व President रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं.”

वहीं उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने संदेश में कहा, “पूर्व President रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना करता हूं.”

–

एससीएच/पीएम