रानी दुर्गावती को ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, राजनाथ सिंह बोले- ‘उनका साहस और त्याग देता रहेगा प्रेरणा’

New Delhi, 5 अक्टूबर . महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी है. राजनाथ ने कहा कि रानी दुर्गावती का साहस, त्याग और आदर्श सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे.

रक्षा मंत्री ने Monday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि और कोटि-कोटि नमन. रानी दुर्गावती ने प्रजा के कल्याण और राज्य की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा जनहितकारी कार्यों को बढ़ावा दिया. उनका शासन प्रजावत्सलता, दूरदृष्टि और सुशासन की भावना से प्रेरित था.”

उन्होंने आगे लिखा, “अद्भुत शौर्य, अटूट स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अद्वितीय समर्पण की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती ने मुगल आक्रमण के सामने अदम्य साहस के साथ अपने राज्य और प्रजा की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनका साहस, त्याग और आदर्श सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे.”

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “रानी दुर्गावती जी का जीवन भारतीय इतिहास में वीरता, नेतृत्व, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है. उन्होंने अपने शासनकाल में गोंडवाना को सशक्त और समृद्ध बनाने के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी शासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की.”

स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “जब मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान पर संकट आया, तब रानी दुर्गावती ने अद्भुत साहस के साथ शत्रु का सामना किया. मुगल सेना के आक्रमण का वीरतापूर्वक सामना करते हुए उन्होंने आत्मसम्मान और स्वाधीनता से समझौता करने के बजाय वीरगति का चयन किया. मातृभूमि के प्रति उनका अनन्य समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में कहा, “अपने अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रनिष्ठा से मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली चंदेल वंश की वंशज, महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका शौर्य व त्याग मातृशक्ति के अद्भुत सामर्थ्य का प्रतीक है, जो हम सभी के लिए एक प्रेरणा है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने रानी दुर्गावती की जयंती पर नमन करते हुए कहा, “रणभूमि में उनका पराक्रम, मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष और अंतिम क्षण तक न झुकने का साहस भारतीय नारी शक्ति की गौरवशाली पहचान है. उनका शौर्य हर बेटी को निर्भीक, सशक्त और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया. मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती ने बाज बहादुर की सेना के दांत खट्टे कर मुगलों की सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था. उनका पराक्रम सदैव देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा.

–

डीसीएच/