राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय : सीएम योगी

Lucknow, 25 नवंबर . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है. मथुरा में राधे-राधे, अयोध्या में जय श्रीराम और काशी में हर-हर महादेव आस्था के अनुरूप अभिवादन हैं. अंतिम विदाई के दौरान राम नाम सत्य कहा जाता है. अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर उन्होंने कहा कि दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं. यदि नब्बे के दशक में सपा नेतृत्व को सद्बुद्धि आई होती तो रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलतीं. अब उन्हें रामभक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए. Chief Minister Wednesday को एक साक्षात्कार में बोल रहे थे.

Chief Minister योगी ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए कहा कि उसकी राजनीति परिवार तक सीमित है. भाजपा का मतदाता प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक है, जो संविधान और विरासत का सम्मान करता है. उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. देश और समाज के सामने चुनौती आने पर उसका सामना करना संन्यासी का दायित्व है. सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले ही विफल हो चुका है. एक ओर बैठकें चल रही हैं, दूसरी ओर प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं. उन्होंने तंज कसा कि दोनों दलों ने प्याज भी खाया और जूता भी. भाजपा और एनडीए के सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. प्रत्याशियों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया से होगा.

Chief Minister ने आरोप लगाया कि सपा विदेशी घुसपैठियों को अपना मानती है जबकि भारतीय नागरिकों पर सवाल उठाती है. उन्होंने कहा कि वह 1992 से गोरखपुर में रह रहे हैं. उत्तराखंड की देवभूमि और सीमा सुरक्षा में वहां के जवानों का योगदान सम्माननीय है. विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को उन्होंने मतदाता सूची शुद्ध करने की प्रक्रिया बताया. मृतकों और स्थान बदल चुके मतदाताओं के नाम हटाए जाने चाहिए. प्रत्येक पात्र भारतीय का नाम सूची में रहे लेकिन विदेशी नागरिक को मताधिकार नहीं मिल सकता. उन्होंने कांग्रेस और सपा पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया.

Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगे और अव्यवस्था थी. अब विकास योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं. प्रदेश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और बजट तीन गुना से अधिक बढ़े हैं. देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है. पहले दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, अब 17 संचालित हैं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय हैं. सात शहरों में मेट्रो चल रही है. उन्होंने कहा कि पिछली Governmentों में माफिया पनपे और कट्टा-बम की फैक्ट्रियां चलती थीं. अब प्रदेश में रिवॉल्वर, राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है. निवेश के लिए 36 सेक्टोरल नीतियां बनी हैं और 50 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं.

उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर इकाई, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर विकसित हो रहे हैं. देश के मोबाइल उत्पादन का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 प्रतिशत यूपी में तैयार होता है. एमएसएमई और ओडीओपी से सवा तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है. नोएडा जाने से जुड़ा पुराना अंधविश्वास भी तोड़ा गया. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 में चार लाख खरीदार मकान मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे. Government ने बिल्डरों और खरीदारों के बीच संवाद से समस्याएं सुलझाकर चार लाख लोगों को आवास दिलाए.

Chief Minister ने बताया कि अब तक पौने दस लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. आगामी 26 जनवरी तक साढ़े दस लाख नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है. उन्होंने दावा किया कि सपा की चार Governmentों में हुई कुल नियुक्तियां भी वर्तमान Government की एक चौथाई नहीं थीं. कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 25 दिसंबर 2021 को टैबलेट वितरण शुरू हुआ. पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट मिले. दूसरे चरण में 25 लाख का लक्ष्य है, जिनमें एक लाख से अधिक वितरित हो चुके हैं. युवाओं को एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर जैसी तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि बेटियों, व्यापारियों, निवेशकों और राह चलती महिलाओं की ओर गलत निगाह डालने वालों के लिए दो ही जगह हैं, जेल या जहन्नुम. कानून को चुनौती देने वालों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा. Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi को सर्वमान्य नेता और अपना आदर्श बताया. स्वयं को पार्टी का सामान्य सिपाही बताते हुए कहा कि भविष्य में मिलने वाली जिम्मेदारी निभाएंगे. कमल का फूल पार्टी के लिए सब कुछ है और वह इसी चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे. राहुल गांधी को लॉन्च होकर भी विफल रहने वाला रॉकेट बताया.

उन्होंने India को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति, यूपी को असीम संभावनाओं वाला प्रदेश और युवाओं को विकसित यूपी का सारथी बताया. बुलडोजर को यूपी की ताकत कहा. Chief Minister ने माता के निधन के दिन अंतिम संस्कार से जुड़े संस्कार संपन्न कर Prime Minister मोदी की अगवानी और कार्यक्रम में भागीदारी का उल्लेख किया. भावुक होकर उन्होंने कहा कि यही संन्यासी धर्म है.

–

विकेटी/पीएम