
Lucknow, 29 सितंबर . राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के चर्चाओं के बीच पूर्व Union Minister सलीम शेरवानी ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. अखिलेश यादव की ओर से 4 अक्टूबर को एक और बैठक के लिए उनको बुलाया गया है.
से बातचीत करते हुए Samajwadi Party के नेता सलीम शेरवानी ने कहा, “अभी कोई नामांकन नहीं कर रहा है. अखिलेश यादव की ओर से 2 और 3 अक्टूबर को बैठक की जाएगी और 4 अक्टूबर को फैसला लिया जाएगा.” उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मेरा नाम चल रहा है लेकिन जब तक अखिलेश यादव हां नहीं कहेंगे तब तक कोई भी नाम चले, इसका कोई महत्व नहीं है.
सलीम शेरवानी ने कहा, “मैंने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे आग्रह भी किया है. उन्होंने मुझसे कहा कि आप 3-4 अक्टूबर तक फिर मिलने आइए तो बैठकर फैसला किया जाएगा. मुझे कोई आश्वासन नहीं मिला है, हम लोग बात करके तय करेंगे.
Samajwadi Party के नेता हसन रूमी ने कहा कि हम लोगों की ओर से अखिलेश यादव से मांग की गई थी कि 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारिए. उम्मीद है कि तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा और तीनों पर जीत होगी.
Samajwadi Party के विधायक संदीप पटेल ने कहा, “भाजपा इस तरह से बिखरी है कि सपा प्रत्याशियों की तीनों सीटों पर जीत होगी. भाजपा में कोई रहना नहीं चाहता. उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को Chief Minister बनाने के लिए बेताब है.
राज्यसभा चुनाव के बारे में Samajwadi Party की विधायक नसीम सोलंकी ने कहा, “यह मेरा पहला अनुभव है. मैंने चुनाव जीता है और राजनीति में आए मुझे अभी सिर्फ दो साल ही हुए हैं. इसलिए, देखते हैं कि आगे क्या होता है. मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे काम करता है.”
Samajwadi Party के विधायक समर पाल ने कहा, “नॉमिनेशन बहुत अच्छे होंगे. इस बार हम राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेंगे. दो नाम लगभग तय हैं- प्रोफेसर साहब और आलोक जी. तीसरे, बहुत मजबूत उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने वाला है. यह उम्मीदवार इतना बेहतरीन होगा कि प्रेस और Political दलों के नेता भी इसकी कल्पना नहीं कर सकते. राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इसका ऐलान करेंगे.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content