राजौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 38 मवेशी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर, 10 अक्तूबर . जम्मू-कश्मीर की राजौरी Police ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मवेशी चोरी का मामला सुलझा लिया है. Police ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बारामूला से चोरी की 38 भेड़ें बरामद करने में सफलता पाई.

आरोपी की पहचान अब्दुल सत्तार (निवासी बलशामा, सुंदरबनी, जिला राजौरी) के तौर पर हुई है. उसे नौशेरा Police स्टेशन में दर्ज First Information Report नंबर 104/2026 (बीएनएस की धारा 303(2) के तहत) के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया.

जांच के दौरान, नौशेरा Police स्टेशन की टीम ने मामले पर काम किया और बारामूला से चोरी की भेड़ों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई.

Police की ओर से मामले की आगे की जांच जारी है. वहीं, राजौरी Police नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

चोरी का इसी प्रकार का एक दूसरा मामला Saturday को Madhya Pradesh से सामने आया, जहां बैतूल जिले में साईंखेड़ा एवं आमला थाना Police ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया.

Police ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी किए गए तांबे के तार और चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त की है. आरोपी पहले भी हरदा जिले में चोरी के चार मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं.

मामले को लेकर Police अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने चोरी की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सांईखेड़ा Police को एक बड़ी सफलता मिली है और क्षेत्र में लगातार तांबे के लिए जो केबल चोरी हो रही थी, Police ने उस गैंग को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारुख, फरा, सलमान और समीर के रूप में हुई है. ये सभी रोशनी जिला खंडवा के रहने वाले हैं.

इन लोगों ने पूर्व में भी इसी प्रकार की चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. Police इस मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है.

–

डीके/एबीएम