राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो

Mumbai , 11 सितंबर . Actor राजू खेर Friday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके बड़े भाई और Actor अनुपम खेर ने उन्हें बधाई दी. अनुपम खेर ने social media पर भावुक पोस्ट करते हुए भाई राजू खेर को अपना करीबी दोस्त बताया.

Actor अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मां दुलारी, राजू खेर समेत पूरा परिवार बैठे हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि राजू खेर बड़े भाई अनुपम खेर द्वारा लाई गई शर्ट को ट्राई कर सबको दिखा रहे हैं. अनुपम खेर ने इस वीडियो के जरिए राजू खेर को दुनिया का सबसे अच्छा भाई बताया. उन्होंने लिखा कि राजू सिर्फ एक अच्छे बेटे, पिता और पति ही नहीं, बल्कि उनके सबसे करीबी दोस्त भी हैं.

Actor ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “मेरे सबसे प्यारे भाई राजू को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं. तुम सच में दुनिया के सबसे अच्छे भाई हो. निस्वार्थ, वफादार, केयरिंग, हंसमुख और मेरी सबसे बड़ी ताकत. तुम एक अच्छे बेटे, शानदार पिता, प्यारे पति, समर्पित भाई और सबसे बढ़कर मेरे करीबी दोस्त हो.”

अनुपम ने अपने भाई की तारीफ करते हुए लिखा, “अगर एक पूरे आदमी की कोई परिभाषा है, तो वो तुम हो, मेरे भाई. हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहने के लिए दिल से शुक्रिया. तुम्हारे होने से मैं खुद को दुनिया का सबसे मजबूत इंसान महसूस करता हूं. भगवान तुम्हें ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे. खुश रहो, स्वस्थ रहो और जीते रहो, मेरे भाई.”

राजू खेर एक जाने-माने भारतीय Actor और निर्देशक हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय हैं. अनुपम खेर और राजू खेर एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, जो कि Actor के पोस्ट में देखने को मिलता रहता है.

अनुपम खेर ने कई बार सार्वजनिक रूप से बताया है कि वह अपने छोटे भाई राजू और उनके परिवार के खर्चों का पूरा ध्यान रखते हैं और उनके बीच कभी भी किसी तरह की कड़वाहट या ईर्ष्या नहीं रही है. राजू ने भी हमेशा अपने बड़े भाई का सम्मान किया है और उन्हें अपनी प्रेरणा माना है.

एनएस/पीएम