राजीव गांधी की दूरदृष्टि ने रखी आधुनिक भारत की मजबूत नींव : केशव महतो कमलेश

रांची, 25 अक्टूबर . Jharkhand प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि राजीव गांधी ने India को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और युवा शक्ति से संपन्न राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखी थी. उनके विचार और दूरदृष्टि आज भी देश के विकास के लिए प्रासंगिक हैं. उन्होंने कंप्यूटर, दूरसंचार, विज्ञान और तकनीक के विस्तार के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया था.

केशव महतो कमलेश Sunday को रांची के पुराना विधानसभा सभागार में Jharkhand प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे. “राजीव गांधी एवं 21वीं सदी” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र ने की, जबकि पूर्व Union Minister सुबोधकांत सहाय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी केवल Prime Minister नहीं, बल्कि आधुनिक India के दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने राजनीति को नई पीढ़ी से जोड़ने और देश को तकनीकी क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया. उनकी सोच में लोकतंत्र, विज्ञान, तकनीक और युवा शक्ति के माध्यम से सशक्त India के निर्माण को प्रमुख स्थान मिला था.

समिति के अध्यक्ष हृदयानंद मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि के बिना 21वीं सदी के India की विकास यात्रा को पूरी तरह समझना संभव नहीं है. सूचना क्रांति, पंचायती राज, युवा मताधिकार और तकनीकी आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उनके फैसलों ने देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करने और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने की पहल भी राजीव गांधी की Political विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और विधायक रामचंद्र सिंह ने सामाजिक न्याय, आधुनिक शिक्षा और गांवों से शहरों तक समान अवसर उपलब्ध कराने की राजीव गांधी की सोच को रेखांकित किया. कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला, संस्कृति और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया.

–

एसएनसी/