राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सुधार आज भी प्रेरणादायी

New Delhi, 27 सितंबर . महान समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर देश के कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने कहा कि सती प्रथा के उन्मूलन से लेकर महिला सशक्तीकरण और आधुनिक शिक्षा तक उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

Union Minister नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि India के सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में सुधारक राजा राममोहन राय जी का विशिष्ट स्थान है. उनकी पत्रकारिता ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों को सही दिशा दिखाने का कार्य किया. आज उनके स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.

Union Minister मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए जो काम किया वह अतुलनीय है. अपने कल्याणकारी विचारों एवं दूरदर्शिता से उन्होंने समाज को अंधविश्वास तथा कुरीतियों से मुक्त कराने में अद्वितीय योगदान दिया, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय नवजागरण के अग्रदूत और महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. सती प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष से लेकर नारी सम्मान और आधुनिक शिक्षा के प्रसार तक, उन्होंने समाज को रूढ़ियों से निकालकर नई चेतना और प्रगति की राह दिखाई. सामाजिक सुधार के माध्यम से सशक्त India के निर्माण का उनका विचार आज भी हमें प्रेरित करता है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण तथा आधुनिक विचारों के संवाहक के रूप में राजा राममोहन राय ने भारतीय समाज के नवजागरण में अतुल्य योगदान दिया. ब्रह्म समाज की स्थापना के साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण तथा प्रगतिशील चिंतन हम सभी के लिए अनुकरणीय है. उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि महान समाज सुधारक एवं ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन. सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनके संघर्ष और समाज में जागरूकता एवं सुधार के लिए किए गए प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहेंगे.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. सती प्रथा जैसी कुरीतियों के उन्मूलन, स्त्री शिक्षा के प्रसार तथा आधुनिक विचारों की नींव रखने में आपका योगदान अविस्मरणीय है. रूढ़िवादिता को समाप्त कर समाज में समता और तार्किकता स्थापित करने वाले आपके विचार हम सभी को सदैव एक समतामूलक व प्रगतिशील समाज के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक नवजागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक एवं ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राम मोहन राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. महिला अधिकारों, शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए आपके अथक प्रयासों ने भारतीय समाज में नई चेतना का संचार किया. आपका जीवन सामाजिक जागृति, शिक्षा और मानव गरिमा के लिए समर्पण का प्रेरणास्रोत है.

–

एएस