राजस्वकर्मी की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप

रांची, 26 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची के नामकुम स्थित बालाजी नगर में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में Monday को जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा. आक्रोशित राजस्व कर्मचारियों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा.

राजस्व कर्मचारियों ने हत्या को सरकारी कर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. इस घटना से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है.

उन्होंने Police से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. हत्या के विरोध में जिले के विभिन्न अंचलों में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत सहकर्मी को श्रद्धांजलि दी गई. कर्मचारियों के काम से दूर रहने के कारण Monday को अंचल कार्यालयों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ.

लक्ष्मीकांत मुंडा के शव का Sunday को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था. देर शाम बुंडू स्थित उनके पैतृक गांव दलकीडीह में अंतिम संस्कार किया गया. उधर, Police हत्याकांड की जांच में जुटी है. ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगालकर घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है.

Police ने मामले में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. जांच में प्रेम प्रसंग, लूटपाट और जमीन विवाद समेत विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. हालांकि, अब तक हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. राजस्व कर्मचारियों ने प्रशासन से जांच में तेजी लाने और हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग दोहराई है.

–

एसएनसी/डीकेपी