
New Delhi, 23 नवंबर . दिल्ली Police की द्वारका जिला Police ने नजफगढ़ इलाके में चेन स्नैचिंग की वारदात में शामिल दो आरोपियों को Rajasthan के खाटू श्याम से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल 82 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से एक आरोपी के खिलाफ चेन स्नैचिंग के 36 और चोरी के 20 मामले दर्ज हैं.
Police ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटर और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन सोनी उर्फ भोला (24), निवासी विष्णु गार्डन, ख्याला और हर्ष उर्फ अक्षय (22), निवासी बेगम बाग, केशोपुर मंडी, दिल्ली के रूप में हुई है.
Police के अनुसार, राजन सोनी के खिलाफ कुल 66 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें चेन स्नैचिंग के 36, चोरी के 20, आर्म्स एक्ट के सात, लूट का एक और अन्य अपराधों से संबंधित दो मामले शामिल हैं. वहीं, हर्ष के खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं. इनमें चेन स्नैचिंग और चोरी के 11, लूट या हथियार के साथ लूट का एक, आर्म्स एक्ट का एक तथा धोखाधड़ी और जालसाजी के तीन मामले शामिल हैं.
द्वारका Police उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने बताया कि चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी, शराब तस्करी और अवैध शराब की सप्लाई में शामिल अपराधियों की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी के लिए एंटी-पीओ एंड जेल बेल सेल की विशेष टीम गठित की गई थी.
17 नवंबर को जय विहार इलाके में cctv फुटेज की जांच के दौरान Police टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल संदिग्ध Rajasthan के खाटू श्याम जी गए हैं और मंदिर के पास एक होटल एवं रेस्तरां में ठहरे हुए हैं.
वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद Police टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की. वहां संदिग्धों के हुलिये से मेल खाते दो लोगों को देखकर Police ने cctv फुटेज दिखाकर पूछताछ की. उनकी पहचान राजन सोनी और हर्ष के रूप में हुई.
पूछताछ के दौरान दोनों ने 2 नवंबर को हुई चेन स्नैचिंग की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की. उस दिन दोनों स्कूटर से पहुंचे थे और सड़क किनारे खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे. Police ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उनके परिवारों की आर्थिक परेशानियों और गलत आदतों के कारण वे अपराध की दुनिया में आ गए. Police ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.
–
डीएससी
Skip to content