
सीकर, 16 नवंबर . पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत Rajasthan के सीकर जिले में पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.
चतुर्थ चरण में जिले की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है. सरपंच पद के लिए कुल 705 अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी. इनमें से एक अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है. ऐसे में अब 704 प्रत्याशियों के बीच सरपंच पद के लिए मुकाबला है.
वहीं, 123 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक और Police बल तैनात किया गया है.
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना और चुनाव परिणाम की प्रक्रिया संपन्न होगी.
–
डीसीएच/
Skip to content