राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करने के बाद बाहर सुरक्षा कड़ी

jaipur, 22 अक्टूबर . गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन उर्फ संदीप के लगातार 16 दिनों तक खाना नहीं खाने के बाद उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुरक्षा के मद्देनजर जिला Police ने अस्पताल के बंदी वार्ड में सशस्त्र Policeकर्मियों की तैनाती की है. जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने पुष्टि की कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है. हालांकि, सचिन की लंबी भूख हड़ताल के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं.

जानकारी के अनुसार, सचिन 5 अक्टूबर से भोजन करने से इनकार कर रहा था. जेल प्रशासन का कहना है कि उसे रोजाना खाना उपलब्ध कराया जाता रहा, लेकिन उसने लगातार भोजन लेने से मना कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि उसने भूख हड़ताल को लेकर न तो कोई लिखित आवेदन दिया और न ही अपनी कोई मांग सामने रखी.

पंजाब के फाजिल्का जिले के बहाववाला क्षेत्र स्थित दुतरावाली गांव का निवासी सचिन मई 2024 में जोधपुर सेंट्रल जेल से अजमेर हाई-सिक्योरिटी जेल में स्थानांतरित किया गया था.

शुरुआत में उसे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अन्य कैदियों के साथ रखा गया था. बाद में बैरक में लगे cctv कैमरों को नुकसान पहुंचाने की एक घटना के बाद सचिन और उसके सहयोगियों को अलग-अलग वार्डों में भेज दिया गया.

रिपोर्टों के अनुसार, सचिन ने शुरुआत में जेल अधिकारियों को बताया था कि वह नवरात्रि व्रत रख रहा है. हालांकि, नौ दिन का त्योहार समाप्त होने के बाद भी उसने नियमित भोजन ग्रहण नहीं किया.

इस दौरान उसने जेल कैंटीन से फल और अन्य सामान लिया, नवरात्रि पूजा के लिए सामग्री मंगाई और कथित तौर पर मौन व्रत भी रखा. इस अवधि में उसके वकील ने भी उससे मुलाकात की थी.

फिलहाल, वह भोजन लेने से क्यों इनकार कर रहा है, यह स्पष्ट नहीं है. जेल प्रशासन ने भी उसकी ओर से किसी औपचारिक मांग की जानकारी नहीं दी है.

जेएलएन अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बंदी वार्ड के बाहर सशस्त्र Police बल तैनात किया गया है.

जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि सचिन को 16 दिनों की लगातार भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसकी जानकारी जिला प्रशासन तथा वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है.

–

एएमटी/डीकेपी