राजस्थान में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, गोविंद राम मेघवाल बोले- बीकानेर में जीतेगी कांग्रेस

jaipur, 20 नवंबर . Rajasthan पंचायत चुनाव के लिए 37 जिलों में 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों में Friday सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. कड़ी सुरक्षा और प्रत्याशियों की मौजूदगी में वोटों की गिनती चल रही है.

Rajasthan के टोंक में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतगणना केंद्र में 11 कमरों में 55 टेबलों पर वोटों की गिनती हो रही है. जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर टीना डाबी व Police अधीक्षक रोशन मीना ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मतगणना केंद्र का जायजा लिया.

टीना डाबी ने कहा, “जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की जो मतगणना की पूरी प्रक्रिया है, वह सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी. मैंने, एसपी साहब और एडीएम ने अभी हर कमरे का दौरा करके निरीक्षण किया है और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है. सब कुछ सही चल रहा है.”

कोटपुटली-बहरोड़ में भी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई है.

डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में चल रही है. मतगणना केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है.

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने कहा, “चुनाव के लिए हमारी संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं. कुल नौ पंचायत समिति और जिला परिषद के 35 वार्ड सदस्य हैं, उनकी हम आज काउंटिंग कर रहे हैं. हर पंचायत समिति का जो रिटर्निंग अधिकारी है, वो वहां पर काउंटिंग की व्यवस्था कर रहे हैं. काउंटिंग शुरू हो चुकी है.”

बीकानेर जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर निशांत जैन की देखरेख में 41 जिला परिषद और 263 पंचायत समिति सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है. पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने दावा किया कि बीकानेर जिले में कांग्रेस को जीत मिलेगी. अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो पार्टी नेतृत्व यह तय करेगा कि किसको जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया जाएगा.

–

डीसीएच/