
बारां, 2 नवंबर . Rajasthan के बारां जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ Police ने बड़ी कार्रवाइयां की है. अटरू Police ने दो दिनों में तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से कुल 277 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. Police ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है.
यह कार्रवाई जिला Police अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.
Police के अनुसार, पहली कार्रवाई 30 अक्टूबर को की गई थी. इस दौरान Police ने आरोपी शिवराज गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया था. मौके से मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया था.
दूसरी और तीसरी कार्रवाई 1 नवंबर को हुई. Police ने आरोपी पुखराज बिश्नोई को पकड़ा और उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए.
आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर उसी रात Police ने अटरू थाना क्षेत्र के अरड़ान गांव के तालाब के पास खड़ी एक संदिग्ध कार की तलाशी ली. कार से 262 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ. Police ने कार को भी जब्त कर लिया.
इस प्रकार अटरू Police ने कुल तीन कार्रवाई में 277 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा, एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों शिवराज गुर्जर और पुखराज बिश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बारां जिला Police अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि अटरू Police की इस कार्रवाई से तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह डोडा चूरा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था. Police को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और नाम सामने आ सकते हैं.
Police अधीक्षक ने कहा कि जिले में आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. आमजन से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें कहीं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना मिलती है तो तुरंत Police को जानकारी दें.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content