
jaipur, 29 सितंबर . Rajasthan की बारां जिला Police ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है. Police ने दो नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है.
नशा कारोबारियों के खिलाफ बारां Police की ओर से की गई कार्रवाई में वाहन और अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं. Police की इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. बारां जिला Police की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है.
ऑपरेशन को लेकर जिला Police अधीक्षक अभिषेक अंधाशु के अनुसार, ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत मुरली मीणा और घांसीलाल मीणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को बचाने के लिए कार्रवाई से पहले न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर संपत्ति को वैध दर्शाने का प्रयास किया था.
Police ने जांच के दौरान दस्तावेजों और संपत्तियों का सत्यापन कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया. कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों की करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति एवं बैंक खाते जब्त किए गए हैं. इनमें करीब 5 करोड़ 90 लाख रुपए की अचल संपत्ति और अन्य चल संपत्तियां एवं बैंक खाते शामिल हैं.
Police ने मुरली मीणा के ठिकाने से चार कार, पांच मोटरसाइकिलें और दो ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं. अन्य वाहनों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बैंक गारंटी से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं. Police के अनुसार, मुरली मीणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 प्रकरण, जबकि घासीलाल मीणा के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ छीपाबड़ौद थाने में मामले दर्ज बताए गए हैं.
जिला Police अधीक्षक अभिषेक अंधाशु ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. Police की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर आर्थिक प्रहार के तौर पर देखा जा रहा है.
–
डीके/
Skip to content