
jaipur, 29 अक्टूबर . Rajasthan के रावला में ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब से कुलवंत सिंह उर्फ ’सुक्खा’ को गिरफ्तार किया गया है. उस पर आरोप है कि उसने Pakistan की सीमा के पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए विस्फोटकों और विदेशी हथियारों को इकट्ठा करने के पूरे ऑपरेशन की साजिश रची थी.
शुरुआती जांच के अनुसार, सुक्खा Pakistan में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था, जिसकी पहचान ‘चाचा अली’ के रूप में हुई है. जांचकर्ताओं को शक है कि उसी ने पंजाब के दो लोगों को Rajasthan के रावला इलाके में ड्रोन से गिराए गए सामान को लेने के लिए भेजा था.
फिलहाल पंजाब में खुफिया एजेंसियां सुक्खा से पूछताछ कर रही हैं और Rajasthan का आतंकवाद निरोधक दस्ता इस मामले में उसे अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रहा है.
जांच का मुख्य फोकस सीमा पार के उस संदिग्ध नेटवर्क, Pakistan में बैठे उसके हैंडलर्स और इस सामान को लाने-ले जाने में शामिल लोगों की भूमिका पर है.
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दो लोगों, पंजाब के फिरोजपुर जिले के लखविंदर सिंह रायसिख और जालंधर जिले के सुखविंदर सिंह रायसिख को Police रिमांड खत्म होने के बाद Wednesday को अदालत में पेश किया गया.
अतिरिक्त Police अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के अनुसार, अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. पूछताछ के दौरान इन दोनों ने पंजाब के अलिका गांव के रहने वाले सुक्खा का नाम लिया. जांचकर्ताओं का मानना है कि सुक्खा के कहने पर ही ये लोग सामान लेने के लिए रावला गए थे.
इससे पहले, अतिरिक्त Police महानिदेशक दिनेश एमएन. ने हनुमानगढ़ रोड स्थित रीको Police चौकी पर इन आरोपियों से पूछताछ की थी. जांच के सिलसिले में एडीजी बीजू जॉर्ज जोसेफ और उप महानिरीक्षक राममूर्ति जोशी ने भी आरोपियों से पूछताछ की.
यह मामला 12 अक्टूबर की रात को सामने आया, जब सुरक्षा एजेंसियों को खबर मिली कि रावला इलाके की 12 केएनडी ग्राम पंचायत के तहत ‘चक 4 केएनएम’ के एक खेत में ड्रोन से तीन पैकेट गिराए गए हैं. यह जगह भारत-Pakistan सीमा पर स्थित खानुवाली बॉर्डर आउटपोस्ट से लगभग एक किलोमीटर दूर है.
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सीमा सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान के दौरान इन दो लोगों को पकड़ लिया गया, जो उन पैकेटों को लेने आए थे. बरामदगी में 7.75 किलोग्राम आरडीएक्स, दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और 867 कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा बैटरी और रिमोट-कंट्रोल डिवाइस भी मिले हैं. Rajasthan एटीएस और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप Pakistan स्थित हैंडलर, पंजाब में काम कर रहे नेटवर्क और Rajasthan में इस खेप को लेने के लिए भेजे गए लोगों के बीच संदिग्ध संबंधों की जांच कर रहे हैं.
जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन विस्फोटकों और हथियारों को कहां पहुंचाया जाना था और इस ऑपरेशन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटे हैं.
सुक्खा की गिरफ्तारी से जांचकर्ताओं को इस कथित तस्करी नेटवर्क के और भी संबंधों का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपों की अभी जांच चल रही है और कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही हर आरोपी की भूमिका तय की जाएगी.
–
डीकेएम/
Skip to content