राजस्थान : जेन-जी आंदोलन से प्रेरित होकर 21 साल की सानिया ने निकाय चुनाव में भरी हुंकार

jaipur, 28 अगस्त . Rajasthan के जहाजपुर नगर पालिका चुनाव में 21 साल की सानिया खानम के चुनाव मैदान में उतरने से Political माहौल रोचक हो गया है. सानिया ने वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है.

सानिया का कहना है कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के नेतृत्व वाले जेन जी’ आंदोलन से प्रेरित हुईं. उन्होंने कहा कि social media पर Political मुद्दों पर केवल अपनी राय रखने के बजाय उन्होंने सीधे राजनीति में भाग लेने का फैसला किया.

नामांकन दाखिल करने के बाद सानिया ने कहा कि युवाओं को सिर्फ ऑनलाइन मुद्दों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें राजनीति और जनप्रतिनिधित्व प्रणाली का हिस्सा बनने के लिए भी आगे आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन ने उन्हें यह एहसास कराया कि युवा देश की व्यवस्था और नीतियों को आकार देने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.

सानिया ने बताया कि चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है और इस कदम में उनके परिवार ने उनका समर्थन किया है. जहाजपुर में उनकी उम्मीदवारी इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उनके परिवार के कई सदस्य भी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

सानिया के दादा नजीर मोहम्मद, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जहाजपुर नगर पालिका के पूर्व पार्षद रह चुके हैं, उन्होंने वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है.

इसके अलावा सानिया की बुआ ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया है. ऐसे में पूरे परिवार की चुनावी भागीदारी स्थानीय राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है.

कांग्रेस पृष्ठभूमि रखने वाले नजीर मोहम्मद का निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना भी चुनाव को एक नया Political आयाम दे रहा है.

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अन्य Political दलों और पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों ने भी मैदान में उतरना शुरू कर दिया है. राधेश्याम बरेठ ने वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है.

वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद भुवालिया (वार्ड 7), गीता (वार्ड 13) और भंवर बांडेला (वार्ड 14) ने भी अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Wednesday को सात उम्मीदवारों ने कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए. इनमें सानिया खानम सबसे युवा उम्मीदवार हैं.

इस दौरान कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किए जाने की भी स्थानीय Political गलियारों में चर्चा हो रही है. नवीनतम चरण में कांग्रेस की तरफ से किसी उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने पर पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विभिन्न पृष्ठभूमि के निर्दलीय उम्मीदवारों, खासकर 21 वर्षीय सानिया खानम के चुनावी मैदान में उतरने के बाद जहाजपुर नगर पालिका चुनाव एक दिलचस्प और चर्चित Political मुकाबले के रूप में उभरता नजर आ रहा है.

एएमटी/डीएससी