
अलवर, 14 सितंबर . Rajasthan के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर इलाके में तीन युवकों की मौत के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए First Information Report में नामजद एक आरोपी और दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है. Police तीनों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.
Police अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि अरावली विहार थाने में दर्ज मुकदमे के तहत कार्रवाई की जा रही है. First Information Report में नामजद एक आरोपी को पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को भी Police ने हिरासत में लिया है. Police उनसे घटना में संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
वारदात की गंभीरता को देखते हुए Police ने 8 टीमें गठित की हैं. इन टीमों की निगरानी 3 आरपीएस अधिकारियों और 5 थानाधिकारियों के सुपरविजन में की जा रही है. Police टीमें घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं. साथ ही संदिग्ध आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र राजपूत उर्फ छोटू (21) पुत्र बजरंग सिंह निवासी चोर डूंगरी अलवर, युवराज सैनी (22) पुत्र नेमीचंद निवासी तहसीलदार कॉलोनी, चोर डूंगरी के सामने और हिमांशु (21) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी अय्यप्पा मंदिर के सामने, अरावली विहार थाना क्षेत्र Saturday शाम को भूरासिद्ध मंदिर गए थे. वहां से तीनों को अपने-अपने घर लौटना था. इस दौरान युवराज का परिवार के पास फोन भी आया था कि वह थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा. लेकिन कुछ ही देर बाद परिजनों को तीनों युवकों की मौत की खबर मिली.
सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटनास्थल पर जाकर स्थिति देखी तो वहां बेहद गंभीर हालात नजर आए. परिजनों के मुताबिक एक युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जबकि दूसरे युवक का हाथ भी कुचला हुआ था. तीनों के शरीर पर चोट के कई निशान बताए गए हैं.
परिजनों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास सड़क पर बड़ी मात्रा में खून बिखरा हुआ था और सड़क पर टायरों के निशान भी नजर आए. इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिजन तीनों युवकों की मौत को सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, मामले की वास्तविक वजह और घटनाक्रम Police जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
तीनों युवकों की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन और समाज के लोग राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया. परिजनों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई. अब Police द्वारा एक नामजद आरोपी सहित तीन लोगों को डिटेन किए जाने के बाद जांच आगे बढ़ी है. Police cctv फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content