
अजमेर, 20 सितंबर . Rajasthan के अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी फैल गई है. आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान इलाके में Saturday रात एक परिवार ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने सल्फास की गोलियां पानी में मिलाकर पी लीं. घटना रात करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है.
तीनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
घटना की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना सीआई ओमप्रकाश मीणा Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय अशोक शर्मा का बेटा गौरव भी कमरे में मौजूद था. बताया जा रहा है कि गौरव jaipur में रहता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था. परिवार की बहू फिलहाल मायके गई हुई थी. अशोक शर्मा फर्नीचर का काम करते थे.
सामूहिक आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. Police अब परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है. क्या कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, और सल्फास का सेवन किस परिस्थिति में किया गया, इसको लेकर भी Police जांच कर रही है.
Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या अन्य कोई कारण, इन सभी पहलुओं पर Police जांच कर रही है. फिलहाल Police मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.
–
एएस
Skip to content