राजस्थान: अजमेर पुलिस की 27वीं कार्रवाई, एक और बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा

अजमेर, 12 अक्टूबर . अजमेर जिला Police की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान के तहत 27वीं कार्रवाई करते हुए एक 52 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा है.

Police के अनुसार, अब तक जिले में कुल 61 बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब किया जा चुका है. ताजा कार्रवाई 12 अक्टूबर को दरगाह थाना Police और सीआईडी जोन अजमेर की संयुक्त टीम ने की.

Police अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त Police अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन और वृत्ताधिकारी दरगाह हर्षित शर्मा के नेतृत्व में टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी. टीम ने दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ सहित विभिन्न इलाकों में तलाश के बाद एक संदिग्ध को पकड़ा.

पूछताछ में उसने अपना नाम गुलाम मुस्तफा, निवासी मुगलहाट, जिला लालमुनिरहाट, बांग्लादेश बताया. Police के अनुसार, उसने करीब 25 साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से India में प्रवेश करने की बात स्वीकार की. इसके बाद वह पश्चिम बंगाल में रहने के साथ दिल्ली, उत्तराखंड, हरिद्वार, असम, Gujarat और Maharashtra सहित विभिन्न स्थानों पर खानाबदोश के रूप में रहा. करीब तीन महीने पहले वह दोबारा अजमेर आया था और दरगाह क्षेत्र में रह रहा था.

Police ने उसे अवैध रूप से निवास करने के संदेह में दस्तयाब कर दरगाह थाने लाकर पूछताछ शुरू की है. उसके India में प्रवेश, लंबे समय तक अलग-अलग स्थानों पर रहने और अन्य संभावित संपर्कों के संबंध में जांच की जा रही है.

–

एमएस/