राजस्थान: अग्निवीरों को छह साल तक सेना में सेवा का अवसर, अभिभावकों ने सरकार को किया धन्यवाद

डीडवाना, 4 नवंबर . अग्निवीरों के लिए केंद्र Government के सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को लेकर Rajasthan के डीडवाना में डिफेंस एकेडमी संचालकों और अभिभावकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. Government की ओर से योजना में किए गए बदलाव के तहत अब चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का प्रावधान किया गया है. इस तरह उन्हें कुल छह साल तक सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा. वहीं, पहले की व्यवस्था के अनुसार 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने 4 नवंबर को कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी. अतिरिक्त दो वर्षों के कार्यकाल को ‘सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’ नाम दिया गया है. इस अवधि को पूरा करने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल होने का एक और अवसर मिलेगा. हालांकि, इसके लिए उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा. योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच का चार साल का कार्यकाल नवंबर-दिसंबर 2026 में पूरा होने जा रहा है. ऐसे में Government के इस फैसले से हजारों अग्निवीरों को सेना में अपनी सेवाएं जारी रखने का अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद है.

डीडवाना में इस फैसले को लेकर एकेडमी संचालक और अभिभावक उत्साहित नजर आए. उनका मानना है कि सेवा अवधि बढ़ने से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें अधिक समय तक देश की सेवा करने का मौका मिलेगा.

डिफेंस एकेडमी संचालक डूंगर राम जाखड़ ने Government के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करना उत्साहवर्धक निर्णय है. इससे सेना में पहले से सेवाएं दे रहे अग्निवीरों के साथ नए भर्ती हुए युवाओं का भी उत्साह बढ़ेगा. सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे नए अभ्यर्थियों के लिए भी यह अच्छा अवसर है. इससे अधिक युवा सेना में जाने के लिए प्रेरित होंगे. Government जो फैसले ले रही है, वे अच्छा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी Government सैनिकों के हितों को ध्यान में रखकर सकारात्मक निर्णय लेगी.

अभिभावक जितेंद्र पूनिया ने भी इस फैसले को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि पहले बच्चे सेना में चार साल के लिए जा रहे थे, लेकिन अब उन्हें छह साल तक सेवा करने का अवसर मिलेगा. यह युवाओं के लिए अच्छा निर्णय है. इससे बच्चों में नई उमंग और उत्साह पैदा होगा तथा वे सेना में भर्ती होने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि Government आगे भी युवाओं के हित में इसी तरह के फैसले लेगी.

अभिभावक ओमपाल सिंह ने इस निर्णय को ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुनहरा अवसर बताया. उन्होंने कहा कि Government के इस फैसले पर विचार करने की जरूरत है, लेकिन ग्रामीण वर्ग के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है. सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं में बड़ी संख्या मध्यमवर्गीय परिवारों से आती है. ऐसे में सेवा अवधि बढ़ने से इन परिवारों के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेगा.

–

/डीकेपी