
New Delhi, 12 अक्टूबर . ग्वालियर रियासत की अंतिम महारानी और भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, Union Minister नितिन गडकरी, दिल्ली की Chief Minister रेखा समेत कई Chief Minister ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “सादगी, त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं! पूज्य अम्मा महाराज जी स्नेह, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थीं. यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद भरपूर मिला. जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आपने मध्यप्रदेश में जिस सेवा एवं समर्पण के भाव से सींचकर सशक्त बनाया, वह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति आजीवन अडिग रहने वाली श्रद्धेय राजमाता जी के प्रखर विचार सदैव हमें राष्ट्र की सेवा व जनकल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “अपने जीवन का हर क्षण जनकल्याण व अंत्योदय की उन्नति के लिए समर्पित कर देने वाली, सरलता, सहजता और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं. सिद्धांतों के प्रति आजीवन अडिग रहने वाली श्रद्धेय राजमाता जी के प्रखर विचार सदैव हमें राष्ट्र की सेवा व जनकल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
केंद्रीय नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “राजमाता श्रद्धेय विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाली, त्याग, तपस्या, सेवा और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राजमाता ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को अपने स्नेह, समर्पण और अथक परिश्रम से सींचकर सशक्त बनाया. कार्यकर्ताओं के प्रति उनका मातृवत स्नेह और मार्गदर्शन सदैव अमूल्य रहा. सिद्धांतों के प्रति अडिग निष्ठा, राष्ट्रहित के लिए आजीवन संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का उनका संकल्प हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. राजसी वैभव का त्याग कर संगठन और राष्ट्रहित के प्रति स्वयं को समर्पित करने वाली उन्होंने अपने जीवन से सेवा एवं समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया. आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका साहस और संघर्ष उनके दृढ़ संकल्प का परिचायक रहा. राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, जनकल्याण के लिए किए गए कार्य और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली राजमाता जी का सादगीपूर्ण जीवन और अटूट विचार-निष्ठा हम सभी के लिए सदैव वंदनीय एवं प्रेरणादायी रहेंगे.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाजपा की संस्थापक सदस्य श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. राजसी वैभव को त्यागकर जनसेवा का मार्ग चुनने वाली राजमाता जी ने लोकतंत्र को अपने संघर्ष, समर्पण और सिद्धांतनिष्ठा से सशक्त किया. उनका जीवन सत्ता से अधिक सिद्धांत और पद से अधिक जनसेवा को प्रतिष्ठित करने की प्रेरक गाथा है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “जनसेवा, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली, भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका जीवन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, सेवा, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है. भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने सार्वजनिक जीवन में उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाई.”
–
ओपी/एएस
Skip to content