
Lucknow, 11 नवंबर . सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पार्टी के भीतर बढ़ती कथित गुटबाजी और अंतर्कलह को लेकर तंज कसा है. उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल में सपा का 18 फीसदी यादव वोट बैंक खिसक रहा है और पार्टी के भीतर चाचा-भतीजे के बीच Political खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है.
राजभर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ओर वह मंदिर जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वांचल में Samajwadi Party के भीतर बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि सपा के ही एक नेता ने अपनी रिपोर्ट में पूर्वांचल में यादव वोट बैंक के 18 फीसदी खिसकने की बात कही है.
मंत्री ने सपा में कथित पारिवारिक वर्चस्व की लड़ाई पर तंज कसते हुए कहा कि सैफई परिवार के भीतर महाIndia फिर शुरू हो गई है. पार्टी में ‘भतीजावादी’ और ‘चच्चावादी’ खेमों के बीच खींचतान बढ़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चाचा के समर्थक अखिलेश यादव के पुतले फूंक रहे हैं और बाहुबलियों तथा धनबलियों से Political समीकरण बनाने के लिए वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कराई जा रही है.
राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह राजधानी में बैठकर social media और Political गतिविधियों में व्यस्त हैं, जबकि जिलों में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं. उन्होंने तंज भरे अंदाज में अखिलेश को अपने चाचा से रिश्ते सुधारने और उनका सम्मान करने की सलाह दी. मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को अभी से अपने चाचा के सामने झुककर उनका सम्मान करना शुरू कर देना चाहिए. हो सकता है कि इससे उनका दिल पिघल जाए और वह पुराने अपमान भुलाकर फिर साथ आ जाएं.
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में सपा को हर सीट पर बागी उम्मीदवारों, अलग-अलग गुटों की फंडिंग और अंदरूनी Political सौदेबाजी का सामना करना पड़ सकता है. राजभर ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि यदि सपा नेतृत्व ने समय रहते पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को नहीं संभाला तो इसका खामियाजा उसे चुनाव में भुगतना पड़ सकता है.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content