‘राजनीति में घोड़े की चाल चलते हैं नेता’, लेखक नवीन चौधरी ने बताया ‘ढाई चाल’ का मतलब

New Delhi, 19 नवंबर . लेखक नवीन चौधरी ने अपने उपन्यास ‘ढाई चाल’ के जरिए राजनीति की दुनिया को सामने लाने की कोशिश की है. उनके बेस्टसेलर उपन्यास ‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ पर वेब सीरीज बन रही है. इन कहानियों में सत्ता, राजनीति का खेल, छात्र, जातिगत भेदभाव, महिलाओं की सुरक्षा और समाज से जुड़े कई जरूरी सवाल भी उठाए गए हैं.

से बात करते हुए नवीन चौधरी ने बताया कि राजनीति में विरोधी हमेशा सामने से हमला नहीं करते, बल्कि कई बार ऐसे रास्ते अपनाते हैं, जिनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है.

के साथ बातचीत में नवीन चौधरी ने कहा, ”जब मैंने ‘जनता स्टोर’ लिखी थी, तभी मेरे मन में यह बात थी कि इस कहानी पर फिल्म या सीरीज बननी चाहिए. हालांकि, साल 2019 में इसके राइट्स लेने वाली टीम इस पर सीरीज बनाना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश बन नहीं पाई. बाद में मेरी दूसरी किताब ‘ढाई चाल’ आई और मुझे ऐसा लगा कि अब शायद दोनों कहानियों को पर्दे पर लाने का रास्ता खुलेगा. मुझे हमेशा से इस बात पर भरोसा था कि एक दिन मेरी किताबों पर सीरीज जरूर बनेगी.”

‘ढाई चाल’ टाइटल के पीछे की कहानी बताते हुए नवीन चौधरी ने कहा, ”शतरंज में घोड़ा ढाई घर चलता है और उसकी चाल बाकी मोहरों से काफी अलग होती है. राजनीति में भी कई नेता सीधा मुकाबला नहीं करते, बल्कि इसके बजाय किसी मोहरे के जरिए अपना काम करवाने की कोशिश करते हैं. सामने से दोस्ती दिखाई जा सकती है, लेकिन असल में पीछे से अलग चालें चल रही होती है. राजनीति में कई बार किसी पद से अचानक हटने या किसी मामले में फंसने के पीछे भी ऐसी ही चाल होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने किताब का नाम ‘ढाई चाल’ रखा.”

नवीन ने बताया कि सीरीज का पहला सीजन ‘जनता स्टोर’ की कहानी पर आधारित है. दोनों किताबों को मिलाकर सीरीज के 50 एपिसोड तैयार किए गए हैं. उन्होंने कहा, ”इसे एक साथ रिलीज करने के बजाय हर हफ्ते चार एपिसोड जारी करने का प्लान किया गया है और पूरा सीजन करीब छह हफ्तों तक चलेगा. आजकल दर्शक कई घंटे लगातार सीरीज देखते हैं, लेकिन एपिसोड के बीच गैप होने से उन्हें कहानी के बारे में सोचने का भी मौका मिलेगा.”

नवीन ने कहा, ”किताबों को पढ़ने वालों का फीडबैक काफी बेहतरीन रहा. करीब 80 प्रतिशत फीडबैक पॉजिटिव था. मुझे उम्मीद है कि जब ये कहानियां सीरीज के रूप में सामने आएंगी, तो कुछ मुद्दों पर चर्चा फिर से शुरू होगी.”

नवीन ने कहा, ”मेरी किताबों में छात्र राजनीति के साथ जातिवाद, छात्रों का Political इस्तेमाल और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दे शामिल हैं. मैं चाहता हूं कि दर्शक इन कहानियों के जरिए समाज में मौजूद समस्याओं पर सोचें. मेरी दोनों किताबों में महिला किरदार मजबूत हैं. ‘जनता स्टोर’ में महिला किरदारों की संख्या कम है, लेकिन उनकी भूमिका अहम है. वहीं, दूसरी किताब में भी महिलाओं को मजबूती से पेश किया गया है. कहानी के मुख्य किरदार ईव टीजिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध में खड़े होते हैं.”

नवीन ने एक दिलचस्प अनुभव भी संग साझा किया और बताया कि ‘जनता स्टोर’ में ईव टीजिंग के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का एक सीन है. इसकी शूटिंग असली भीड़ के बीच की गई थी. शूटिंग के बाद कलाकारों ने बताया कि जब उन्होंने नुक्कड़ नाटक किया तो वहां मौजूद लड़कों को अपनी हरकतों पर शर्मिंदगी महसूस हुई. अगर किसी कहानी से किसी व्यक्ति की सोच में थोड़ा भी बदलाव आता है तो एक क्रिएटर के तौर पर यही उनकी कामयाबी है.

राजनीति और मीडिया के रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ”आज किसी नेता की छवि बनाने में मीडिया, ब्रांडिंग और social media की बड़ी भूमिका है. लेकिन जनता का नजरिया हमेशा मीडिया में दिखाई जाने वाली खबरों के मुताबिक नहीं होता. social media के आने के बाद लोगों का ध्यान कम समय तक टिकता है और कई बार लोग पूरी जानकारी पढ़े बिना ही रिएक्शन देने लगते हैं. ऐसे में मीडिया भी अपने एजेंडे के हिसाब से खबरों को पेश करता है. लोगों को किसी नेता की लोकप्रियता के बजाय उसके काम और बयानों के बीच का अंतर समझना चाहिए. यह देखना जरूरी है कि नेता जो कह रहा है, क्या जमीन पर भी वैसा ही काम हो रहा है.”

उन्होंने अपनी कहानियों के किरदारों को किसी वास्तविक नेता से जोड़ने के सवाल पर कहा कि अगर किसी को किसी किरदार में किसी व्यक्ति की झलक दिखाई देती है तो यह उसकी अपनी कल्पना है.

Rajasthan की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा, ”हिंदी की Political कहानियों में अब तक उत्तर प्रदेश और बिहार को ज्यादा जगह मिली है, जबकि Rajasthan की राजनीति में भी कई दिलचस्प पहलू हैं. Rajasthan में जातिवाद, छात्र राजनीति और आम लोगों की समस्याएं देश के दूसरे राज्यों से अलग नहीं हैं. मैं Rajasthan की राजनीति का नकारात्मक पक्ष नहीं दिखाना चाहता. वहां भी अच्छे लोग हैं, जो महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं. मेरी कोशिश है कि कहानियों के जरिए इन सभी पहलुओं को सामने लाया जाए और दर्शकों के बीच ऐसे सवाल खड़े हों, जिनसे समाज में बदलाव की शुरुआत हो सके.”

–

पीके/एबीएम